Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 14 October, 2026 • 06:36 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 15 साल पहले ही अपनी आंखें दान कर चुकी हैं ममता बनर्जी
देश

15 साल पहले ही अपनी आंखें दान कर चुकी हैं ममता बनर्जी

August 25, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

कोलकाता। राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा शुरू होने के मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया है कि 15 साल पहले ही उन्होंने अपनी आंखें दान कर दी है। रविवार सुबह मुख्यमंत्री ने इस बारे में ट्वीट किया।
इसमें उन्होंने लिखा,”राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा आज से शुरू हो रहा है। नेत्रदान एक नेक काम है, जिसे हमारी सरकार ने हमेशा प्रोत्साहित किया है। बंगाल ऐसा राज्य है जहां अंगों के शीघ्र परिवहन के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया है। मैंने भी 15 साल पहले अपनी आंखें दान करने का संकल्प लिया था।”
दरअसल, हर वर्ष 25 अगस्त से 8 सितम्बर तक राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जाता है। इसका उद्देश्य नेत्रदान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और लोगों को नेत्रदान करने के लिए प्रेरित करना है। कॉर्निया में चोट या किसी बीमारी के कारण कॉर्निया को क्षति होने पर दृष्टिहीनता को ठीक किया जा सकता है। प्रत्यारोपण में आँख में से क्षतिग्रस्त या खराब कॉर्निया को निकाल दिया जाता है और उसके स्थान पर एक स्वस्थ कॉर्निया प्रत्यारोपित कर दिया जाता है।
पश्चिम बंगाल में लोग अंगदान के प्रति काफी जागरूक हैं। यहां हमेशा ही ब्रेन डेड अथवा मौत के बाद परिजन मृतक के शरीर के अंगों को दान करते रहते हैं। राज्य प्रशासन को विशेष निर्देश है कि जहां भी अंग प्रत्यारोपण होगा वहां एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में अंगों को पहुंचाने के लिए तत्काल ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाए। राज्य सरकार ने अंगदान को प्रोत्साहन देने के लिए पाठ्यक्रमों में अंगदान को शामिल किया है। सबसे पहले अंगदान करने वाले से लेकर उन विशेष लोगों के बारे में पढ़ाया जाता है जिनके अंगदान से कई लोगों को नई जिंदगी मिली है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपश्चिम बंगाल में भाजपा ने बनाए 77 लाख नए सदस्य
Next Article ब्रिटेन ने खाड़ी में भेजा दूसरा जंगी जहाज

Related Posts

Headlines

CJP प्रोटेस्ट @Delhi : बवाल के बाद लाठीचार्ज, SI जख्मी, इंटरनेट बंद और 3000 से ज्यादा डिटेन

October 10, 2026
देश

बिहार की कल्याण योजनाओं को केंद्र के मंच पर रखा, डॉ. श्वेता गुप्ता बोलीं- समन्वय से काम में आएगी तेजी

October 9, 2026
Headlines

Trump ने इन्फोसिस-विप्रो समेत 8 दिग्गज IT कंपनियों को दिया तगड़ा झटका… जानें क्या

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

महारत्न के आंगन में ‘दीमक’, CCL की साख पर बट्टा लगाने वाला OS CBI के शिकंजे में

October 14, 2026

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026

राशिफल @ 14 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 14, 2026

रात के सन्नाटे में घर में घुस कट्टे की नोक पर की थी डकैती, सुनार समेत चार गिरफ्तार

October 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.