अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
New Delhi : इलॉन मस्क की इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी टेस्ला ने भारतीय बाजार में अपनी पहली कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर SUV – Model Y को लॉन्च कर दिया है। इस इलेक्ट्रिक कार की सबसे खास बात ये है कि ये एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है।
टेस्ला Model Y दो वैरिएंट में उपलब्ध है –
- रियर व्हील ड्राइव (RWD)
- ऑल व्हील ड्राइव (AWD)
भारत में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹59.89 लाख रखी गई है, जबकि अमेरिका में यही मॉडल $37,490 यानी करीब ₹32 लाख में मिलता है।
वैरिएंट वाइज कीमतें (भारत)
- RWD: ₹59,89,000 (ऑन-रोड: ₹61,95,640)
- AWD: ₹67,89,000 (ऑन-रोड: ₹70,03,640)
टेस्ला के दो और धमाकेदार प्रोजेक्ट
टेस्ला सिर्फ SUV तक सीमित नहीं है। मस्क की कंपनी दो नए फ्यूचरिस्टिक प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही है:
1. साइबरकैब – बिना स्टीयरिंग और पैडल की रोबोटैक्सी
- यह कार पूरी तरह ऑटोनॉमस होगी
- सिर्फ 2 पैसेंजर बैठ सकते हैं
- कोई स्टीयरिंग या ब्रेक-पैडल नहीं
- वायरलेस चार्जिंग से चलेगी
- प्रति मील खर्च: सिर्फ 20 सेंट (~₹16/किमी)
- कीमत: $30,000 (~₹25 लाख) से कम
2. रोबोवैन – 20 लोगों के लिए सेल्फ-ड्राइविंग वैन
- बड़ी स्पेस और लगेज कैपेसिटी
- टीम्स, ग्रुप ट्रैवल और कार्गो के लिए बेहतर विकल्प
- रोबोटैक्सी नेटवर्क में शामिल होगी
मस्क का बड़ा प्लान
इलॉन मस्क चाहते हैं कि टेस्ला मालिक अपनी कारों को टेस्ला टैक्सी नेटवर्क में लिस्ट करें और जब वे कार का उपयोग न कर रहे हों तो उससे पैसे कमाएं।
इसे भी पढ़ें : राशिफल @15 जुलाई 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें



