अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Hazaribagh (Sunil Kumar, Daru) : लोक आस्था और श्रद्धा का पर्व छठ पूजा बस कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। हजारीबाग में प्रशासन ने इसे लेकर तैयारी तेज कर दी है। दारू बक्शीडीह स्थित छठ घाट पर जब अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) बैजनाथ प्रसाद और दारू थाना प्रभारी ईकबाल हुसैन पहुंचे, तो वहां का माहौल एकदम जीवंत लग रहा था। घाट की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए उन्होंने लोगों के बीच एक संदेश दिया—“हम आपके लिए हैं।”
थानेदार ने खुद उठाया कुदाल और संभाला मोर्चा
सबसे दिलचस्प पहलू यह था कि थाना प्रभारी ईकबाल हुसैन ने खुद कुदाल उठाई और घाट की सफाई में हाथ बंटाया। यह दृश्य वहां मौजूद व्रतियों और स्थानीय लोगों के लिए बहुत प्रेरणादायक था। कई व्रती इस दृश्य को देखकर मुस्कुराते हुए कह उठे, “देखा जाए तो प्रशासन भी हमारे साथ है।”

सुरक्षा और सुविधा का पूरा खाका
थानेदार ईकबाल हुसैन ने घाट के जल स्तर, रोशनी, बैरिकेडिंग और आसपास की साफ-सफाई का बारीकी से निरीक्षण किया। SDPO बैजनाथ प्रसाद ने कहा, “हम यह सुनिश्चित करेंगे कि छठ व्रतियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। सभी घाटों की तैयारी समय पर पूरी होगी।”
प्रशासन की सक्रियता से खुश दिखे लोग
स्थानीय लोग प्रशासन की इस सक्रियता से खुश हैं। कई परिवारों ने कहा कि इससे उन्हें सुरक्षा और सुविधा का भरोसा मिला है। प्रशासन ने साफ-सफाई, प्रकाश और सुरक्षा के साथ-साथ व्रतियों की सुविधा के लिए भी विशेष इंतजाम किए हैं।

इसे भी पढ़ें : छठ की आस्था में थानेदार ईकबाल हुसैन का समर्पण, मुफ्त लकड़ी से व्रतियों को सहारा

