WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड के मशहूर और जाने-माने गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. जयंत घोष ने बेसिक EUS (एंडोस्कोपिक अल्ट्रासोनोग्राफी) हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। डॉ घोष ने यह ट्रेनिंग कोर्स हाल ही में AIIMS ऋषिकेश में पूरा किया। यह स्पेशल ट्रेनिंग प्रोग्राम भारत EUS क्लब की एक पहल थी, जिसमें देश के कई अनुभवी विशेषज्ञों ने भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए। इस कोर्स का मार्गदर्शन जाने-माने विशेषज्ञों ने किया, जिनमें डॉ. अंकित दलाल (मैक्स नानावटी, मुंबई), डॉ. विकास सिंगला (मैक्स साकेत, नई दिल्ली) और डॉ. ईशित पटनायक (AIIMS, ऋषिकेश) प्रमुख रूप से शामिल रहे। इन विशेषज्ञों की निगरानी में प्रतिभागियों को उन्नत तकनीकी ज्ञान और प्रैक्टिकल अनुभव प्रदान किया गया। डॉ. जयंत घोष ने इस अवसर को बेहद ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान साथी डॉक्टरों के साथ बातचीत और चर्चा से बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने आयोजन टीम और सभी मेंटर्स का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवा डॉक्टरों के लिए बेहद लाभदायक हैं। भारत EUS क्लब द्वारा लिया गया यह कदम न केवल चिकित्सा क्षेत्र में गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि यह युवा डॉक्टरों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने में भी सहायक है।


