अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी तीसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस बार 18 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इससे पहले भाजपा ने पहली सूची में 71 और दूसरी सूची में 12 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था।
तीसरी सूची में पार्टी ने दो महिलाओं को भी टिकट दिया है। खास बात यह है कि राघोपुर सीट से सतीश यादव को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है, जहां राजद के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का परंपरागत कब्जा है।
भाजपा ने भभुआ से विधायक भरत बिंद और मोहनिया से विधायक संगीता पासवान को भी टिकट दिया है, जो हाल ही में पार्टी में शामिल हुए हैं। वहीं, पार्टी ने पीरपैंती से अपने मौजूदा विधायक ललन पासवान को टिकट नहीं दिया है।
Also Read : राशिफल @ 16 अक्टूबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Also Read : “कम तेल-घी की हो थाली, तब जीवन में होगी खुशहाली”, गजब संदेश दे गये डीसी मनीष
Also Read : दीपावली से पहले पूर्व सैनिकों के लिए बड़ी राहत
Also Read : ‘पति म’र गया, कर्ज के बोझ से छुटकारा दिलाइये मैडम’… डीसी के सामने छलका बेवा का दर्द
Also Read : खेल के झगड़े में हो जाता गैंगवार, पुलिस की फुर्ती से टल गयी बड़ी अनहोनी

