Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 05:42 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 25 साल पूरे होने पर जेसोवा का भव्य दिवाली मेला, 9 से 13 अक्टूबर तक आयोजन
झारखंड

25 साल पूरे होने पर जेसोवा का भव्य दिवाली मेला, 9 से 13 अक्टूबर तक आयोजन

August 20, 2025No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
जेसोवा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : जेसोवा यानी झारखंड आइएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित पांच दिवसीय जेसोवा दिवाली मेला 2025 का आयोजन 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक रांची के मोरहाबादी मैदान में किया जाएगा। यह मेला हर दिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा। बुधवार को मोरहाबादी स्थित सीएसओआई क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जेसोवा की अध्यक्ष प्रीति कुमार और सचिव मनू झा ने मेले से जुड़ी जानकारी साझा की। इस मौके पर मेले का आधिकारिक पोस्टर भी जारी किया गया।

25 साल पूरे होने पर भव्य आयोजन

इस वर्ष जेसोवा को 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस खास मौके पर दिवाली मेले का आयोजन भव्य स्तर पर किया जा रहा है। जेसोवा का यह मेला महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने और ग्रामीण कारीगरों को मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

auto

देश भर से कलाकार और उद्यमी करेंगे शिरकत

इस बार मेले में देश के कई राज्यों जैसे गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के विभिन्न जिलों से उद्यमी और कलाकार हिस्सा लेंगे। मेले में स्वदेशी कपड़े, जनजातीय व्यंजन और पारंपरिक कलाएं विशेष आकर्षण होंगी। खासकर कोहवर, सोहराई और मधुबनी पेंटिंग से जुड़े स्टॉल लोगों का ध्यान खींचेंगे।

250 से अधिक स्टॉल और सांस्कृतिक कार्यक्रम

मेले में इस बार 250 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। हर शाम देश के अलग-अलग हिस्सों से आए कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और झारखंड सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने वाले स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

आगंतुकों के लिए सुविधा

लोगों की सुविधा को देखते हुए मेले में मोबाइल एटीएम की भी व्यवस्था की गई है। मेले से प्राप्त आय का उपयोग समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने वाले कार्यों में किया जाएगा। कुल मिलाकर, यह दीवाली मेला न सिर्फ खरीदारी और मनोरंजन का अवसर देगा, बल्कि महिला उद्यमिता और पारंपरिक कला को भी नई पहचान दिलाने का काम करेगा।

झारखंड आइएएस ऑफिसर्स वाईव्स एसोसिएशन, रांची द्वारा पिछले वर्षों में किये गए मुख्य सामाजिक कार्य :

  • जेसोवा ने पिछले वर्षों में राँची जिले के मधुकम एवं अरगोड़ा, बोकारो के ओसम (पेटरवार), गढ़वा के महुपी, रामगढ के छत्तरमाण्डू, देवघर के सिमरा एवं पाकुड के शहरकोल, पहाड़िया टोला स्थित आंगनबाड़ी केन्द्रों को गोद लेकर उन्हें मॉडर्न नर्सरी स्कूल में परिवर्तित कर उनके शिक्षण को आधुनिक शिक्षण पद्धति से जोड़ा है।
  • जेसोवा द्वारा पिछले वर्ष घुमकुरिया नाईट स्कूल, ग्राम उचरी, माण्डर, रॉची का भ्रमण किया गया और स्कूल के बच्चों के लिए कंबल, स्कूल बैग, इनवर्टर, वाटर फिल्टर, पंखा, व्हाईट बोर्ड, बेंच डेस्क आदि उपलब्ध कराया गया।
  • जेसोवा द्वारा राँची के हरमू स्थिति राजकीय नेत्रहीन मध्य विद्यालय में आवासित नेत्रहीन बच्चों के बीच ब्रेल लिपि आधारित पुस्तकें, स्टेशनरी, बोर्ड गेम्स, खाद्य एवं अन्य जरूरत की सामग्रियों का वितरण किया गया।
  • जेसोवा द्वारा जरूरतमंत बच्चों के लिए रांची के कांके में “द विंग्स पुस्तकालय एवं खूँटी में दो पुस्तकालयों की स्थापना की गई है।
  • जेसोवा द्वारा डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के बी.एड. के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई।
  • जेसोवा ने नगड़ी के स्वयं सहायता समूह’ को चॉकलेट एवं केक बनाने की ट्रेनिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई, जिससे प्रशिक्षित महिलाएं रांची के न्यूक्लियस मॉल में अपना आउटलेट खोल चुकी हैं।
  • जेसोवा ने ‘डुमरदगा ऑबजरवेशन होम का भ्रमण किया एवं वहाँ के बच्चों के लिए कैरमबोर्ड, लूडो, चेस, फुटबॉल एवं अन्य खेल की सामग्रियों के साथ-साथ कलर्स, ड्राइंग कॉपी एवं अन्य काफ्ट की सामग्री उपलब्ध कराई तथा म्यूजिकल इन्स्ट्रूमेंट्स जैसे- हारमोनियम, कैशियो तबला आदि प्रदान किये।
  • जेसोवा द्वारा प्रेमाश्रय अनाथालय, राँची में आश्रित एक 17 वर्षीय बांग्लादेशी लड़की के सफल प्रत्यर्पण में मुख्य भुमिका निभाई गई।
  • जेसोवा द्वारा बालाश्रय अनाथालय, राँची में तीन वर्ष से रह रहे एक 17 वर्षीय बधिर लड़के को उच्च शिक्षा हेतु निजी बधिर स्कूल (सेंट माईकल नेत्रहीन विद्यालय) में नामांकन करवाया गया है।
  • जेसोवा द्वारा एसिड हमले की पीड़िता को एक लाख रूपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई।
  • जेसोवा द्वारा मौसीबाड़ी, जगन्नाथपुर, राँची तथा हातमा के स्लम बस्तियों में रह रहे परिवारों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।
  • जेसोवा द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए झारखण्ड के विभिन्न जिलों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता रहा है।
  • जेसोवा द्वारा कैंसर संबंधी जागरूकता के लिए “राँची रन्स अगेन्स्ट कैंसर” का भी आयोजन किया गया।
  • इसके अलावा 2020 में कोविड महामारी काल में जेसोवा द्वारा “झारखण्ड मुख्यमंत्री राहत कोष” में 10,00,000/- (दस लाख) रूपये का योगदान दिया गया।
  • जेसोवा द्वारा 2018 में केरल में आये भीषण बाढ़ से पीड़ितों के लिए रु.5,00,000/-की सहायता राशि “केरल मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष” में उपलब्ध कराई गई।
  • वर्ष 2022 में कुवैत में आयोजित एशियन अण्डर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 800 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीतने वाली आशा किरण बारला को जेसोवा द्वारा रू. 25,000/- की राशि एवं मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया है। साथ ही झारखण्ड की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों में अंशु कच्छप, सोनी मुण्डा, प्रियंका कच्छप, लक्ष्मी कुमारी, नेहा कुमारी, अनिता कुमारी एवं राष्ट्रीय खिलाड़ियों में प्रिया कुमारी, शीला कुमारी, प्रियंका कुमारी, विभा कुमारी, ममता कुमारी, शिवानी कुमारी, सिमरन कुमारी, सीता कुमारी, प्रिया कुमारी कच्छप, नन्दनी कुमारी को जेसोवा द्वारा सहायता राशि एवं मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया है।
  • जेसोवा द्वारा समय-समय पर वृक्षारोपण अभियान भी चलाया जाता रहा है, जिसके तहत ए०टी०आई, राँची परिसर में वृक्षारोपण किया गया है।

इसे भी पढ़ें : वोटर अधिकार यात्रा को अब मिलेगा अखिलेश यादव का साथ, कब से… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहजारीबाग के कई होटलों के संचालक पुलिस कस्टडी में… जानें क्यों
Next Article सोलर से लेकर पम्प-हाइड्रो तक : झारखंड बना सकता है 66 गीगावाट ग्रीन एनर्जी

Related Posts

झारखंड

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
Headlines

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026
झारखंड

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.