WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
खूंटी। झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में रामगढ़ जिले के रजरप्पा प्रोजेक्ट डीएवी स्कूल में 28 से 30 अगस्त तक आयोजित होनेवाली झारखंड राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए खूंटी जिले की टीम मंगलवार को रजरप्पा के लिए रवाना हुई। टीम में सिप्रियन होरो,, जाॅनसन मुंडू, मुकेश बोदरा, सलिल लुगुन और सुसन नाग शामिल हैं। संजय होरो को टीम का कोच और मैनेजर बनाया गया है। जिला संघ के हेजाज असदक, अष्विनी कुमार मिश्र, राजकुमार गुप्ता सहित अन्य खेल प्रेमियों ने टीम को शुभकामनाएं दी हैं।
