Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 11 September, 2026 • 08:29 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रामगढ़ के इस घाटी में ट्रेलर-कंटेनर की टक्कर, स्टीयरिंग के बीच फंस गया ड्राइवर
झारखंड

रामगढ़ के इस घाटी में ट्रेलर-कंटेनर की टक्कर, स्टीयरिंग के बीच फंस गया ड्राइवर

September 11, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
घाटी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रामगढ़-बोकारो मार्ग की चौपादारू घाटी में शुक्रवार को ट्रेलर और कंटेनर की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। हादसे में ट्रेलर चालक रंजीत कुमार सिंह (25) का पैर टूट गया और चेहरे पर गंभीर चोट आई। वह छपरा का रहने वाला बताया गया। टक्कर के बाद वह स्टीयरिंग के बीच फंस गया था। ट्रेलर संख्या NL01AF-9764 और कंटेनर संख्या CG04OL-5514 की भिड़ंत के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद रंजीत को वाहन से बाहर निकाला। इसके बाद दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोला पहुंचाया गया। जेएलकेएम के वरिष्ठ नेता सहदेव कुमार महतो समेत स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

कुछ देर प्रभावित रहा आवागमन

हादसे के बाद दोनों भारी वाहन सड़क पर क्षतिग्रस्त हालत में खड़े रहे, जिससे रामगढ़-बोकारो मार्ग पर कुछ देर यातायात प्रभावित हुआ। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। बाद में वाहनों की आवाजाही सामान्य कराई गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों वाहनों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू की। दुर्घटना किस वजह से हुई, इसकी जांच की जा रही है। चौपादारू घाटी में तीखे मोड़ और सड़क की भौगोलिक स्थिति के कारण पहले भी हादसे होते रहे हैं। शुक्रवार की घटना ने एक बार फिर इस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

इसे भी पढ़ें : छड़वा डैम जंगल में फंदे से लटकती मिली फौजी की ला’श, इलाके में सनसनी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगृह विभाग में खाली पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, प्रधान सचिव ने दिए तेजी के निर्देश
Next Article डिप्टी सीएम का निर्देश- नक्शा पास कराना हो आसान, दफ्तरों के चक्करों से मिले राहत

Related Posts

झारखंड

7000 आउटसोर्स कर्मियों का शोषण अब बर्दाश्त नहीं, बोनस-वेतन दो या आंदोलन झेलो : अजय राय

September 11, 2026
Headlines

बाढ़ के पानी में डूबी 5 साल की शरमीन, दूसरे दिन रुला गयी सभी को

September 11, 2026
Headlines

डिप्टी सीएम का निर्देश- नक्शा पास कराना हो आसान, दफ्तरों के चक्करों से मिले राहत

September 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

7000 आउटसोर्स कर्मियों का शोषण अब बर्दाश्त नहीं, बोनस-वेतन दो या आंदोलन झेलो : अजय राय

September 11, 2026

बाढ़ के पानी में डूबी 5 साल की शरमीन, दूसरे दिन रुला गयी सभी को

September 11, 2026

डिप्टी सीएम का निर्देश- नक्शा पास कराना हो आसान, दफ्तरों के चक्करों से मिले राहत

September 11, 2026

रामगढ़ के इस घाटी में ट्रेलर-कंटेनर की टक्कर, स्टीयरिंग के बीच फंस गया ड्राइवर

September 11, 2026

गृह विभाग में खाली पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, प्रधान सचिव ने दिए तेजी के निर्देश

September 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.