अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Hyderabad : तमिल अभिनेता विष्णु विशाल और पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा इन दिनों खुशियों से सराबोर हैं। हाल ही में उनके घर एक नन्हीं परी ने जन्म लिया, जिसकी खुशी में एक भव्य नामकरण समारोह आयोजित किया गया। इस खास मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान भी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। आमिर खान ने न केवल इस समारोह की शोभा बढ़ाई, बल्कि उन्होंने ही इस नवजात बच्ची का नाम भी रखा। आमिर ने बच्ची का नाम ‘मीरा’ रखा, जिसे परिवार ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। आमिर की उपस्थिति और उनका स्नेह समारोह की सबसे खास बात बन गई। सोशल मीडिया पर आमिर की सादगी और आत्मीयता की जमकर तारीफ हो रही है।
बेटी के जन्म और नामकरण को लेकर ज्वाला गुट्टा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “हमारी मीरा! आमिर के बिना यह पल अधूरा होता। इस खूबसूरत नाम के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।” वहीं विष्णु विशाल ने भी आमिर का धन्यवाद करते हुए लिखा, “हमारी बच्ची का नाम मीरा रखने के लिए आमिर खान सर को दिल से शुक्रिया। इस खास पल को हमारे साथ बांटने के लिए हैदराबाद आने की उनकी सराहना करते हैं।”
बता दें कि विष्णु विशाल और ज्वाला गुट्टा की बेटी का जन्म 22 अप्रैल 2025 को हुआ था। आमिर खान और विष्णु विशाल के बीच हाल के वर्षों में अच्छी दोस्ती देखी गई है और यही वजह है कि आमिर इस पारिवारिक पल में शामिल हुए और बच्ची का नाम रखने का सौभाग्य भी उन्हें मिला। यह भावनात्मक और यादगार पल विष्णु और ज्वाला के लिए हमेशा खास रहेगा।
इसे भी पढ़ें : पोल पर चढ़ काम कर रहे लाइनमैन की करंट से मौ’त, संघ ने की FIR की मांग
इसे भी पढ़ें : जमीन पर अवैध कब्जा को लेकर सख्त हुए DC, क्या बोल गये… जानें
इसे भी पढ़ें : देखते-देखते धधक उठे अपार्टमेंट के पांच फ्लैट



