Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 18 September, 2026 • 11:30 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » यमन की राजधानी पर भयंकर हवाई हमला, दागे गये क्लस्टर बम
दुनिया

यमन की राजधानी पर भयंकर हवाई हमला, दागे गये क्लस्टर बम

August 24, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
यमन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Sana/Tel Aviv : मध्य-पूर्व में तनाव एक बार फिर गहरा गया है। रविवार को इस्राइल ने यमन की राजधानी सना पर जोरदार हवाई हमले किए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कार्रवाई ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के ठिकानों को निशाना बनाकर की गई। हमले के बाद राजधानी के कई इलाकों में जोरदार धमाकों की आवाजें गूंज उठीं और हालात तनावपूर्ण हो गए।

क्लस्टर बम दागे जाने के बाद कार्रवाई

विशेषज्ञों का कहना है कि यह हमला हाल ही में हुए उस हमले का जवाब है, जब हूती विद्रोहियों ने इस्राइल की ओर क्लस्टर बम दागे थे। इस्राइली वायुसेना के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को यमन से दागा गया बम एक क्लस्टर म्यूनिशन था। यह बम सामान्य रॉकेट नहीं होता, बल्कि हवा में फटकर कई छोटे-छोटे धमाकों में बदल जाता है, जिससे इसे रोकना बेहद कठिन हो जाता है। अधिकारी ने आरोप लगाया कि इस तकनीक के पीछे ईरान की सीधी मदद दिखाई देती है।

auto

पहली बार क्लस्टर बम का इस्तेमाल

यह पहली बार है जब हूती विद्रोहियों ने इस तरह के घातक बम का इस्तेमाल किया है। अब तक वे इस्राइल पर ड्रोन और साधारण मिसाइल हमले करते रहे थे। इसके अलावा, हूती लाल सागर में गुजरने वाले अंतरराष्ट्रीय जहाजों को भी निशाना बनाते रहे हैं। विद्रोहियों का कहना है कि वे यह सब फिलिस्तीनियों के समर्थन में कर रहे हैं, खासकर तब से जब गाजा पट्टी में युद्ध छिड़ा हुआ है।

इस्राइल की चुनौती बढ़ी

अब तक इस्राइल की वायु रक्षा प्रणाली ज्यादातर ड्रोन और मिसाइलों को बीच में ही नष्ट कर देती थी, लेकिन क्लस्टर बम ने नई चुनौती खड़ी कर दी है। इससे इस्राइल की सुरक्षा चिंताएं और बढ़ गई हैं।

17 अगस्त के बाद पहला बड़ा हमला

हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले अल-मसीरा टीवी ने दावा किया कि रविवार का यह हमला 17 अगस्त के बाद पहला बड़ा हमला है। इससे पहले इस्राइल ने उन ठिकानों पर हमला किया था जिन्हें ऊर्जा ढांचे से जुड़ा और विद्रोहियों द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा बताया गया था। हालांकि, इस्राइल की ओर से रविवार के हमले की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

क्षेत्रीय राजनीति पर असर

विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर यह सिलसिला और बढ़ा तो इसका असर सिर्फ इस्राइल-फलस्तीन युद्ध तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका असर पूरे मध्य-पूर्व की राजनीति पर पड़ेगा। ईरान, यमन और इस्राइल के बीच का बढ़ता टकराव पूरे अरब जगत में अस्थिरता फैला सकता है।

इसे भी पढ़ें : इनकम टैक्स से मिलेगी राहत, इन कमाई पर नहीं देना होगा टैक्स

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदिग्गज नेता रामाधार सिंह ने की भाजपा से बगावत! औपचारिक ऐलान कब… जानें
Next Article बीवी को जिंदा ज’लाने वाले ‘जल्लाद’ का बयान सुन खौल उठेगा खू’न… देखें वीडियो

Related Posts

Headlines

इंडोनेशिया में नवाजे गये असाध्य रोगों की आखिरी उम्मीद… डॉ यूएस वर्मा

September 11, 2026
Headlines

खेतों से खाड़ी तक पहुंचेगी बिहार की उपज, दुबई में हुआ बड़ा समझौता

September 8, 2026
Headlines

दुबई से बदलेगी बिहार की तस्वीर, उद्योग मंत्री ने दुनिया भर के दिग्गज कारोबारियों को दिया न्योता

September 7, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026

कोयले की चमक के बीच हिंदी का दम, CCL में गैर-हिंदी भाषियों की कलम ने भी बिखेरा जादू

September 18, 2026

फीस की फिक्र खत्म… IIIT रांची ने नए छात्रों को दिया स्कॉलरशिप का अचूक फॉर्मूला

September 18, 2026

हजारीबाग में बाइक लिफ्टर गैंग के 7 शातिर धराये, जंगल और गैराज में छिपाई 17 गाड़ियां जब्त

September 18, 2026

नरेंद्र मोदी की जनसेवा के बेमिसाल 25 साल, जानें क्या बोल गए बाबूलाल

September 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.