Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 03:33 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हजारीबाग के इस इलाके में 30 घंटे से बत्ती गुल, हैरान-परेशान लोग
झारखंड

हजारीबाग के इस इलाके में 30 घंटे से बत्ती गुल, हैरान-परेशान लोग

September 9, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
हजारीबाग
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Hazaribagh (Krishna Paswan, Chauparan) : हजारीबाग के चौपारण के चोरदाहा पंचायत के लोग गुजरे 30 घंटे से परेशान हैं। उनकी परेशानी का कारण है बिजली। चोरदाहा पंचायत में गुजरे करीब 30 घंटे से बत्ती गुल है। उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। बैटरी-इंवर्टर सब बैठ चुके हैं। टंकी की पानी तक खत्म हो चुका है। पंखे, कूलर या फ्रिज की तो बात ही छोड़ दीजिये। गर्मी और अंधेरे ने लोगों की जिंदगी को मुश्किल बना दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या कोई नई नहीं है। बिजली विभाग की अनदेखी के चलते उन्हें आए दिन बिजली के फॉल्ट खुद ही ठीक करवाने पड़ते हैं। कई लोग अपने खर्च पर निजी मिस्त्री बुलाकर बिजली बहाल करवाते हैं, लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं है।

बच्चों की पढ़ाई पर असर

कुछ लोगों ने कहा कि बच्चों की परीक्षा चल रही है। ऐसे में 30-30 घंटे से ज्यादा बत्ती गुल होना दुर्भग्यपूर्ण है। बिजली न होने से सबसे ज्यादा बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शाम होते ही घरों में अंधेरा छा जाता है, और बच्चों को टॉर्च की रोशनी में पढ़ाई करने को मजबूर होना पड़ता है। गर्मी और अंधेरे ने पढ़ाई के साथ-साथ घर के अन्य काम भी कठिन बना दिए हैं।

auto

पुलिसकर्मियों की जिंदगी भी मुश्किल में

चोरदाहा पंचायत में स्थित अंतर-राज्यीय चेकपोस्ट भी रातभर अंधेरे में डूबा रहा। बिजली न होने की वजह से यहां तैनात पुलिसकर्मी भी परेशान हैं। नहाने-धोने के लिए उन्हें ग्रामीणों के चापनल पर जाना पड़ा और पीने का पानी भी आसानी से नहीं मिल पा रहा।

नाम नहीं छापने की शर्त पर एक स्थानीय शख्स ने कहा कि “हमने कई बार बिजली विभाग को सूचना दी, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। गर्मी इतनी है कि रात में भी नींद नहीं आती। बच्चों की पढ़ाई, पुलिसकर्मियों की ड्यूटी… सब कुछ प्रभावित हो रहा है।”

विभाग की लापरवाही से बढ़ती नाराजगी

स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों का कहना है कि बिजली की लगातार कटौती और विभाग की लापरवाही न केवल आम जनता की जिंदगी मुश्किल बना रही है, बल्कि कानून व्यवस्था में लगे लोगों के कामकाज को भी बाधित कर रही है। गांव के लोग सरकार और बिजली विभाग से अपील कर रहे हैं कि इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। एक ऐसा कदम जो बच्चों की पढ़ाई, परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी और सुरक्षा कर्मचारियों के काम को प्रभावित किए बिना, सभी को राहत दे सके।

इसे भी पढ़ें : 195 एकड़ में इकोलॉजिकल पार्क बनकर तैयार, CM करेंगे उद्घाटन, कब और कहां… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में ट्रांसजेंडरों के लिए बड़ा कदम, CS ने दिये यह निर्देश
Next Article हाई ब्लड प्रेशर का बदला माप-दंड, AHA ने जारी की नयी गाइडलाइन

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.