Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 11:35 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 195 एकड़ में इकोलॉजिकल पार्क बनकर तैयार, CM करेंगे उद्घाटन, कब और कहां… जानें
Headlines

195 एकड़ में इकोलॉजिकल पार्क बनकर तैयार, CM करेंगे उद्घाटन, कब और कहां… जानें

September 9, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पार्क
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Jamshedpur : झारखंड का जमशेदपुर जिला अब पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान बनाने जा रहा है। चाकुलिया प्रखंड के अमलागोड़ा रोड पर 195 एकड़ में फैला विशाल इकोलॉजिकल पार्क तैयार हो चुका है। आने वाले अक्टूबर के पहले सप्ताह में CM हेमंत सोरेन इसका उद्घाटन करेंगे। यह केवल एक पार्क नहीं, बल्कि प्राकृतिक सौंदर्य, आधुनिक सुविधाओं और सांस्कृतिक महत्व का संगम है।

23 करोड़ रुपये की लागत से बना पार्क

करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से बने इस इकोलॉजिकल पार्क का निर्माण कार्य चाकुलिया के रेंजर दिग्विजय सिंह की देखरेख में बेहद कम समय में पूरा किया गया। वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी… सचिव से लेकर पीसीसीएफ तक इसे देख चुके हैं और इसकी सराहना कर चुके हैं। इस परियोजना ने न केवल क्षेत्र को नया स्वरूप दिया है बल्कि विकास और पर्यटन के नए अवसर भी खोल दिए हैं।

पार्क के अंदर कदम रखते ही बदल जाएगी दुनिया

पार्क में प्रवेश करते ही हरियाली और सुकून का एहसास होता है। हर उम्र के लोगों के लिए यहां कुछ-न-कुछ खास मौजूद है।

  • चार म्यूजिकल फव्वारे पर्यटकों का मन मोह लेते हैं।
  • बोटिंग क्लब और तैराकी की सुविधा रोमांच प्रेमियों के लिए खास है।
  • नवग्रह पार्क और शिव कुंड धार्मिक महत्व का अनुभव कराते हैं।
  • कैक्टस गार्डन, रोज गार्डन और औषधीय पौधों का उद्यान प्रकृति प्रेमियों को करीब से देखने का मौका देते हैं।
  • सफेद और लाल चंदन का वन अपने आप में अनोखा है, जो इस क्षेत्र को विशेष बनाता है।
  • बच्चों के लिए चिल्ड्रन पार्क, बुजुर्गों के लिए सीनियर सिटीजन जोन, और ठहरने के लिए रेस्ट हाउस इसे पूर्ण पर्यटन स्थल बनाते हैं।

पर्यावरण और शिक्षा का संगम

रेंजर दिग्विजय सिंह कहते हैं… “यह पार्क केवल मनोरंजन का स्थान नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण शिक्षा और धार्मिक महत्व का भी केंद्र बनेगा। यहां आने वाले लोग प्रकृति के बेहद करीब महसूस करेंगे और तनाव भूल जाएंगे।” पार्क में लगे औषधीय पौधे और संरक्षित वृक्ष आने वाली पीढ़ियों को पर्यावरण के महत्व से अवगत कराएंगे।

भौगोलिक स्थिति का लाभ

चाकुलिया की स्थिति इसे और भी खास बनाती है। यह स्थान ओडिशा और बंगाल की सीमा से सटा हुआ है। ऐसे में यहां तीनों राज्यों से पर्यटक आसानी से पहुंच सकते हैं। आने वाले दिनों में यह जगह न सिर्फ़ झारखंड, बल्कि पूरे पूर्वी भारत का पर्यटन हब बन सकती है।

रोजगार और स्थानीय विकास

इतने बड़े पार्क के तैयार होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। कैंटीन, बोटिंग क्लब, गाइड सर्विस, परिवहन और होटल व्यवसाय को नई रफ्तार मिलेगी। स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि इससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी।

भविष्य की तस्वीर

पार्क की शुरुआत के साथ ही पूर्वी सिंहभूम जिला पर्यटन का नया केंद्र बनेगा। यहां न केवल सैर-सपाटा होगा बल्कि परिवारों के लिए पिकनिक, विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण और बुजुर्गों के लिए सुकून भरे पल बिताने का अवसर मिलेगा।

चाकुलिया का यह इकोलॉजिकल पार्क झारखंड को एक नई पहचान देने जा रहा है। यह जगह मनोरंजन, शिक्षा, धार्मिक आस्था और रोजगार… चारों का संगम बनकर उभरेगी। अक्टूबर से यहां का हर कोना पर्यटकों की भीड़ से गुलजार रहने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें : जमीन को लेकर ‘कि’लिंग प्लान’ फेल, पुलिस पर फा’यरिंग के बाद दो धराये, SP क्या बता गये… देखें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleउत्तराखंड में हाहाकार, चारों ओर तबाही… जानें
Next Article झारखंड में ट्रांसजेंडरों के लिए बड़ा कदम, CS ने दिये यह निर्देश

Related Posts

झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026

कृषि मंत्री का सीधा संदेश- नौजवान संभालें प्राकृतिक खेती, महिलाएं बनें एग्री-बॉस

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.