Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 04:30 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नमो भारत ट्रेन के यात्रियों के लिए अब खुशखबरी
Headlines

नमो भारत ट्रेन के यात्रियों के लिए अब खुशखबरी

December 21, 2024No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
यात्रियों
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

News Samvad : नमो भारत ट्रेन के यात्रियों को किराए में 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी इसको लेकर एनसीआरटीसी ने लालित्य प्वाइंट प्रोगाम लॉन्च कर दिया है। एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक, शलभ गोयल ने साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर वरिष्ठ अधिकारियों और यात्रियों की उपस्थिति में किया। इसके अलावा यात्रियों के लिए द्वि-मासिक न्यूज़लेटर नमो भारत टाइम्स का भी अनावरण किया गया।

नमो भारत यात्रियों के साथ जुड़ने और उन्हें नमो भारत टिकटों पर 10प्रतिशत की छूट के लिए, एनसीआरटीसी ने ‘आरआरटीएस कनेक्ट’ मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से लॉयल्टी पॉइंट्स कार्यक्रम की शुरूआत की है।

एनसीआरटीसी के प्रवक्ता पुनीत वत्स ने बताया कि लॉयल्टी पॉइंट्स प्रोग्राम के तहत, यात्रियों को नमो भारत ट्रेन टिकट पर खर्च किए गए प्रत्येक रुपये के बदले 1 अंक प्राप्त होगा। प्रत्येक लॉयल्टी पॉइंट का मूल्य ₹0.10 (10 पैसे) है और इसे यात्रियों के ‘आरआरटीएस कनेक्ट’ खाते में जमा किया जाएगा। इन पॉइंट्स का प्रयोग भविष्य में टिकट खरीदने के लिए किया जा सकेगा।

इस पहल से न केवल यात्रियों को आर्थिक लाभ होगा, बल्कि आरआरटीएस कनेक्ट ऐप के माध्यम से डिजिटल क्यूआर टिकट के उपयोग को भी बढ़ावा मिलेगा। पेपरलेस टिकटिंग के माध्यम से यह यात्रा को भी सरल बनाएगा। यह पर्यावरण अनुकूल उपाय एनसीआरटीसी के तेज, विश्वसनीय, सुरक्षित, आरामदायक, कुशल और सतत गतिशीलता समाधान प्रदान करके लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

‘आरआरटीएस कनेक्ट’ ऐप डाउनलोड करने वाले प्रत्येक नए उपयोगकर्ता को 500 लॉयल्टी पॉइंट प्रदान किए जा रहे हैं 50 रुपये के बराबर हैं। यात्री ‘आरआरटीएस कनेक्ट’ ऐप को अन्य उपयोगकर्ताओं को रेफर करके अतिरिक्त 500 लॉयल्टी पॉइंट भी अर्जित कर सकते हैं। रेफर करने वाले और जिसे रेफर किया गया है, दोनों को 500 लॉयल्टी पॉइंट प्राप्त होंगे जो 50 रुपये के बराबर हैं, जिन्हें उनके संबंधित खातों में जमा किया जाएगा। सभी अर्जित लॉयल्टी पॉइंट क्रेडिट होने की तारीख से एक वर्ष तक वैध रहेंगे, जो निरंतर और सतत यात्रा और निरंतर ऐप के प्रयोग को प्रोत्साहित करेंगे। ‘आरआरटीएस कनेक्ट’ ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि नमो भारत टाइम्स, एनसीआरटीसी के सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे ncrtc.in, rrts.co.in आदि पर मुफ्त में डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा, जिसमें ‘आरआरटीएस कनेक्ट’ ऐप भी शामिल है। यह न्यूज़लेटर नमो भारत के यात्रियों को एनसीआरटीसी द्वारा लॉन्च की जा रही नई पहलों और हाल के घटनाक्रमों के बारे में सूचनाएँ एवं अपडेट प्रदान कर, नमो भारत सेवा के साथ उनके कनेक्शन को सुदृढ़ करेगा। यह न्यूज़लेटर सूचना के एक व्यापक स्रोत के रूप में कार्य करेगा, जिसमें यात्री-केंद्रित गतिविधियों, यात्रा की जरूरतों, स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं और आरआरटीएस प्रणाली को सफल बनाने वाले व्यक्तियों को सराहने वाली कहानियाँ भी शामिल होंगी। यह सभी उम्र के यात्रियों को इस न्यूज़लेटर का हिस्सा बनने का अवसर प्रदान करता है और एनसीआरटीसी द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करता है।

ये यात्री-केंद्रित पहल नमो भारत के यात्रियों के लिए किफ़ायती, सुविधाजनक और उनकी समग्र यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए की गयी है। साथ ही, आधुनिक, जिम्मेदार और कुशल परिवहन को बढ़ावा देने वाले अभिनव समाधानों को अपनाने की एनसीआरटीसी की निष्ठा को रेखांकित करती हैं।

‘आरआरटीएस कनेक्ट’ ऐप को यात्री-केंद्रित सुविधाओं के साथ डिज़ाइन किया गया है, ताकि यात्रियों को उत्कृष्ट सुविधा प्रदान कर उनके यात्रा अनुभव को बेहतर किया जा सके।

सुविधाएं एक नजर में…

• लाइव ट्रेन ट्रैकिंग: यात्री अपने आवागमन की प्रभावी योजना बनाने के लिए रीयल टाइम में ट्रेनों को ट्रैक कर सकते हैं।

• रीयल टाइम पार्किंग उपलब्धता: आरआरटीएस स्टेशनों पर उपलब्ध पार्किंग स्थलों के बारे में अपडेट रह सकते हैं।

• स्टेशन नेविगेशन: आसान एवं बाधा-रहित आवागमन के लिए विस्तृत स्टेशन लेआउट और नेविगेशन की सहायता प्राप्त करें।

• लास्ट-माइल कनेक्टिविटी विकल्प*: रैपिडो ऐप जैसी एकीकृत सेवाओं के माध्यम से सीधे बाइक, ऑटो और कैब जैसे विकल्पों को खोजें और बुक करें।- ऐप में की अतिरिक्त सुविधाएँ भी शामिल हैं:

• फीडर बस सेवाएँ

आरआरटीएस स्टेशनों से आगे यात्रा करने के लिए बस शेड्यूल और कनेक्शन देखें।

• स्टेशन सुविधाएँ: स्टेशन सुविधाओं, जैसे कि पीने का पानी, शौचालय, लिफ्ट, एस्केलेटर अन्यके बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करें।

• प्रत्यक्ष सहायता: सहायता के लिए फ़ोन या व्हाट्सएप के ज़रिए स्टेशन नियंत्रण कक्ष से जुड़ें।

• खोया-पाया: ऐप के ज़रिए गुम हुई वस्तुओं की आसानी से रिपोर्ट करें और उन्हें वापस पाएँ।

• दिल्ली मेट्रो के लिए टिकट खरीदना

इसे भी पढ़ें : हटिया विस सीट से चुनाव लड़ने वाला ओम प्रकाश गुप्ता अरेस्ट… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : बिरसा मुंडा रत्न अवार्ड से नवाजे गये मशहूर डॉ यूएस वर्मा

इसे भी पढ़ें : जब अचानक मेधा डेयरी प्लांट पहुंची मंत्री शिल्पी, क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : आग ताप रहे पांच लोगों को रौंदा, फिर खुद खाई में जा गिरी

इसे भी पढ़ें : एक टक्कर और 40 गाड़ियां राख, चीख-चीत्कार से दहल उठा इलाका

इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर अमन साहू के करीबी आकाश की माशूका पम्मी को मिली बेल

इसे भी पढ़ें : झारखंड में दो रोज छाया रहेगा घना कोहरा, कब-कब… जानें

इसे भी पढ़ें : रातों-रात बर्बाद हो गया एक किसान… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : संत जेवियर्स कालेज के फादर ने युवाओं के लिये खोल दिये बेहतरीन रास्ते… जानें क्या

इसे भी पढ़ें : गरीबों के निवाले पर डाका डालने वालों को बख्शा नहीं जायेगा : मंत्री इरफान

इसे भी पढ़ें : RJD के बाहुबली MLA के भाई के घर रेड, मिले चौंकाने वाले सामान

इसे भी पढ़ें : नौ साल की मासूम से महापाप, दम तोड़ने तक मा’रता रहा

इसे भी पढ़ें : ITBP जवान के दोनों घुटनों में मा’री गो’ली, वजह हैरान करने वाली

इसे भी पढ़ें : मुफ्त में होगा कैंसर पीड़ित बच्चों का इलाज, CM नीतीश ने रखी आधारशिला

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआदिकांत महतो कोतवाली के नये थानेदार, तीन और पुलिस अधिकारी इधर से उधर
Next Article  दो दिवसीय कुवैत यात्रा पर PM मोदी 

Related Posts

Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में पाकुड़ के क्रशरों पर धावा बोलने वाला गिरोह बेनकाब, बंगाल से 3 गिरफ्तार

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.