अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर उनकी 134वीं जयंती पर याद किया गया। हर साल की भांति इस साल भी कांटा टोली रविदास मोहल्ला मे अंबेडकर यूथ क्लब के बैनर तले बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षों – उल्लास के साथ मनाई गयी। आज यानी सोमवार को दिन के करीब दस बजे कांटा टोली सामुदायिक भवन में लोग इकट्ठा हुए। इसके बाद सैकड़ों युवाओं ने बाइक रैली निकाली। यह बाइक रैली कांटा टोली से शुरू होकर डंगरा टोली, मेन रोड, सुजाता चौक होते हुए अंबेडकर चौक पहुंची और बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। दिन के करीब दो बजे बाबा साहेब की जीवनी के बारे में संगोष्ठी की गई। वहीं, शाम को रंगारंग कार्यक्रम किया गया जिसमें बच्चों के बीच मिठाइयां और उपहार दिए गए हैं। इस संगोष्ठी कार्यक्रम में अतिथि के रूप में रांची विधायक सीपी सिंह मौजूद रहे।
बाइक रैली में विशेष अंबेडकर यूथ क्लब के अध्यक्ष अनिल राम, उपाध्यक्ष प्रेम दास, मुन्ना राम, संजय राम, संरक्षक मोहन राम, टिंकू राम, रणजीत राम, नारायण राम, अनुज रवि, कोषाध्यक्ष दीपू राम, संतोष कुमार राम, संगठन मंत्री सोहेल राम, मीडिया प्रभारी गोपाल रवि मौजूथ थे। वहीं सदस्य तनु रवि ,प्रमोद रवि ,भारत राम, अंकित रवि, मोनू कुमार राम, विमल रवि, प्रकाश राम, निर्मल रवि, आलोक रवि, तीजू रवि, संदीप राम, गुड्डू भाई ,बबलू रवि, इत्यादि सैकड़ो की संख्या में सदस्य मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया ।
इसे भी पढ़ें : मुर्शिदाबाद में हमारे खिलाफ जैसे यु’द्ध छेड़ दिया, पेट्रोल ब’म और पत्थरों से हुए ह’मले : DIG
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में भयंकर बवाल, पुलिस छावनी में तब्दील इलाका
इसे भी पढ़ें : ताला तोड़ बंद घरों में सेंधमारी करने वाले बड़े गिरोह का खुलासा, 5 अरेस्ट
इसे भी पढ़ें : बाबा साहब के काम और विचार हम सभी के लिए प्रेरणादायक : CM नीतीश कुमार
इसे भी पढ़ें : दशम की बीएलओ दिल्ली में देंगी ट्रेनिंग, मुख्य चुनाव आयुक्त क्या बोले… जानें



