अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : ACB यानी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रांची में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने ग्रामीण विकास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सनोथ सोरेन गिरफ्तार किया है। सनोथ सोरेन को 60 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया है। एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बिल रिलीज करने के नाम पर रिश्वत मांग रहे थे, जिसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो के पास की गई थी। झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग में काम करने वाले एक ठेकेदार ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत की। ठेकेदार का काफी बिल बकाया था, जिसके लिए एग्जीक्यूटिव इंजीनियर लगातार रिश्वत की मांग कर रहे थे। परेशान होकर ठेकेदार ने झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
एंटी करप्शन ब्यूरो ने मामले की जांच की और जब आरोप सही पाए। गुरुवार को एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। जैसे ही ठेकेदार ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को 60 हजार रुपये की रिश्वत दी, एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम मौके पर पहुंच गई और उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
इसे भी पढ़ें : बकरीद को लेकर DGP ने की हाई लेवल मीटिंग, दिये यह आदेश
इसे भी पढ़ें : गढ़वा के इस होटल में होता था गंदा धंधा, SDM ने किया सील
इसे भी पढ़ें : क्रिकेट खेलने में हुआ झगड़ा और चली गयी एक बच्चे की जान
इसे भी पढ़ें : CM नीतीश ने बिक्रम लॉक कैनाल बैंक सौर ऊर्जा परियोजना का किया उद्घाटन, क्या बोले… जानें
इसे भी पढ़ें : गरीबों के ‘आयुष्मान’ को ATM समझने की भूल न करें अस्पताल : डॉ इरफान अंसारी
इसे भी पढ़ें : प्रदेश राजद के प्रवक्ता को लगा 74 हजार का चूना, SSP तक पहुंचा मामला
इसे भी पढ़ें : 15 दिन में बढ़े सांप डसने के मामले, रिम्स में रोज आ रहे स्नेक बाइट के मरीज
इसे भी पढ़ें : JLKM सुप्रीमो को चाहिये Z श्रेणी की सुरक्षा, गवर्नर से पार्टी सचिव ने किया आग्रह
इसे भी पढ़ें : बिहार-झारखंड में JIO का जलजला, पौने चार लाख नये मोबाइल ग्राहक जोड़े



