अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : रांची रेलवे स्टेशन पर RPF ने मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर “ऑपरेशन AAHT” के तहत चलाए गए विशेष अभियान में 9 लड़कियों को तस्करी से बचाया गया और 3 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। यह अभियान प्लेटफार्म संख्या-1 के फुटओवर ब्रिज के पास चलाया गया। इस दौरान वहां 9 लड़कियां और 2 पुरुष संदिग्ध अवस्था में मिले। जब टीम ने उनसे पूछताछ की तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिसके बाद सभी को आरपीएफ पोस्ट लाया गया।
गहन पूछताछ में पता चला कि आरोपी श्रुति देवी, कुंदन कुमार और रंधीर करमाली इन लड़कियों को तमिलनाडु में नौकरी का झांसा देकर ले जाने की फिराक में थे। आरोपियों ने हर लड़की से ₹2000 से ₹3000 तक कमीशन लिया था और साथ ही ₹20 प्रति दिन प्रति लड़की की दर से पैसे कमाने की योजना बना रखी थी। जांच में यह भी सामने आया कि उनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। कुंदन कुमार के मोबाइल से कई लड़कियों के आधार कार्ड की फोटो और व्हाट्सएप चैट्स भी बरामद किए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए RPF ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और कोतवाली थाना पुलिस को सौंप दिया। AHTU ने 12 जुलाई 2025 को इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 143(3)/3(5) बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
RPF की इस कार्रवाई में एसआई सूरज पांडेय, एसआई सोहनलाल, एसआई सुनीता तिर्की, एचसी अभिषेक कुमार यादव, कांस्टेबल संजय यादव और महिला कांस्टेबल दिव्या सिंह शामिल थे।
इसे भी पढ़ें : ऑटोमैटिक पिस्टल और देसी कट्टा के साथ दो धराये, दोस्त को देने आये थे तमंचा
इसे भी पढ़ें : खूंटी जिप अध्यक्ष मसीह गुड़िया अरेस्ट, महिला ने लगाए गंभीर इल्जाम
इसे भी पढ़ें : मंडल डैम प्रोजेक्ट को लेकर रेस हुआ प्रशासन, DC-SP ने किया स्थल निरीक्षण
इसे भी पढ़ें : वैज्ञानिकों का बड़ा दावा : इस पिरामिड के नीचे विशाल प्राचीन भूमिगत शहर



