अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Jamshedpur : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी रामजनम नगर मरीन ड्राइव के पास छठ घाट से शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक हथियार के साथ किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के बाद एसएसपी पीयूष पांडेय के निर्देश पर मुख्यालय डीएसपी-2 मनोज ठाकुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों संदिग्धों को मौके पर दौड़ाकर पकड़ लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान राजेश महानंद उर्फ पोतू (20 वर्ष), निवासी भाटिया बस्ती, अशोक पथ, कदमा और प्रशांत कापरी उर्फ बिट्टू कापरी (35 वर्ष), निवासी शॉप्सी नगर ब्लॉक नंबर-6, पेट्रोल पंप के पास, कदमा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक ऑटोमैटिक पिस्टल, जिसमें 7.65 मिमी के चार जिंदा कारतूस लोड थे, एक देसी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद की है। पूछताछ में राजेश ने स्वीकार किया कि वह अपने दोस्त प्रशांत को हथियार देने आया था।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपित आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और इन पर पहले भी हत्या, मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस इनके नेटवर्क और अन्य आपराधिक कनेक्शनों की जांच कर रही है। इस संबंध में शनिवार को एसएसपी पीयूष पांडेय और डीएसपी मनोज ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें : खूंटी जिप अध्यक्ष मसीह गुड़िया अरेस्ट, महिला ने लगाए गंभीर इल्जाम
इसे भी पढ़ें : थानेदार का पिस्टल छीन की भागने की कोशिश, फिर जो हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : बिहार के शूटरों ने बरसायी थी विपिन मिश्रा पर गोलियां, Austria मेड पिस्टल का हुआ था इस्तेमाल
इसे भी पढ़ें : वैज्ञानिकों का बड़ा दावा : इस पिरामिड के नीचे विशाल प्राचीन भूमिगत शहर
इसे भी पढ़ें : CSP सेंटर में पिस्टल के दम कर किया था कांड, SP क्या बता गये… देखें

