अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : अगर आप बैंक में नौकरी करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा मौका है। स्मॉल इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (SIDBI) ने ग्रेड ‘A’ और ‘B’ अधिकारियों के 76 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 11 अगस्त 2025 तक SIDBI की वेबसाइट sidbi.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जरूरी तारीखें
आवेदन शुरू: 14 जुलाई 2025
आवेदन की आखिरी तारीख: 11 अगस्त 2025
फेज 1 परीक्षा: 6 सितंबर 2025
फेज 2 परीक्षा: 4 अक्टूबर 2025
इंटरव्यू: नवंबर 2025 (संभावित)
कितने पद हैं?
सहायक प्रबंधक ग्रेड A (जनरल स्ट्रीम) – 50 पद
प्रबंधक ग्रेड B (जनरल और स्पेशलिस्ट स्ट्रीम) – 26 पद
कुल पद – 76
क्या योग्यता चाहिए?
किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक डिग्री
या CA, CS, CWA, CFA, CMA की डिग्री
या कानून या इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री
कितना मिलेगा वेतन?
ग्रेड A: ₹44,500 से ₹89,150 (मासिक कुल वेतन करीब ₹1 लाख)
ग्रेड B: ₹55,200 से ₹99,750 (मासिक कुल वेतन करीब ₹1.15 लाख)
आवेदन शुल्क
SC/ST/PwBD उम्मीदवार: ₹175
अन्य सभी उम्मीदवार: ₹1100
शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन किया जा सकता है।
आवेदन कैसे करें?
SIDBI की वेबसाइट sidbi.in पर जाएं
“Careers” सेक्शन में भर्ती लिंक खोलें
रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म भरें
जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
शुल्क भरकर फॉर्म सबमिट करें
ध्यान दें: आवेदन करने से पहले पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें।
इसे भी पढ़ें : DC ने चुटकी में सॉल्व कर दिया किसानों का प्रॉबलम… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : 2011 में पुलिस जवान के पेट में बम प्लांट करने के वास्ते ले गया था एक्सपर्ट को, अब साथियों संग धराया
इसे भी पढ़ें : कल झारखंड के इस जिले में बंद रहेंगे तमाम स्कूल, डीसी का आदेश जारी
इसे भी पढ़ें : गोलीबारी में जख्मी युवक ने तोड़ा दम, तीन रोज पहले हुआ था हमला
इसे भी पढ़ें : बंद सरकारी आवास में घुस कर रहे थे कांड, पुलिस पहुंची और फिर…
इसे भी पढ़ें : अगले दो रोज झारखंड के इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, रहें अलर्ट
इसे भी पढ़ें : खूंटी जिप अध्यक्ष मसीह गुड़िया अरेस्ट, महिला ने लगाए गंभीर इल्जाम



