अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Hyderabad : तेलुगु सिनेमा के मशहूर एक्टर और कॉमेडियन फिश वेंकट का 18 जुलाई की रात निधन हो गया। वे पिछले कई महीनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती थे। 53 वर्षीय वेंकट का किडनी फेल हो चुका था और वे डायलिसिस पर थे। हालत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया था, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
एक्टर फिश वेंकट ने तेलुगु सिनेमा में 2000 के दशक की शुरुआत में फिल्म ‘कुशी’ से एंट्री की थी। वे अपने हास्य किरदारों के लिए जाने जाते थे, लेकिन उन्होंने कई फिल्मों में निगेटिव रोल भी निभाए। उनकी लोकप्रिय फिल्मों में ‘आदी’, ‘बनी’, ‘अदूर’, ‘गब्बर सिंह’, ‘डीजे टिल्लू’, ‘स्लम डॉग हसबैंड’, ‘नरकासुर’ और ‘कॉफी विद अ किलर’ शामिल हैं। वेंकट ने अपने करियर में पवन कल्याण, अल्लू अर्जुन, रवि तेजा और नागार्जुन जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम किया था। वे तेलुगु इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना चेहरा थे।
बीमारी के दौरान एक्टर प्रभास उनकी मदद के लिए आगे आए थे और उन्होंने वेंकट के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का वादा किया था। यह जानकारी खुद फिश वेंकट की बेटी श्रावंती ने दी थी। श्रावंती ने बाद में अन्य तेलुगु सितारों जैसे चिरंजीवी, पवन कल्याण, अल्लू अर्जुन और जूनियर एनटीआर से भी मदद की अपील की थी। फिश वेंकट के निधन से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके प्रशंसक और साथी कलाकार उन्हें एक प्रतिभाशाली और विनम्र कलाकार के रूप में याद कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : भोरे-भोर लोगों की चीख-चीत्कार से दहल उठा ये एक्सप्रेसवे… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : रंगेहाथ धराये सब इंस्पेक्टर, जाना पड़ा जेल… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : बिहार में कानून व्यवस्था पर फिर बरसे चिराग पासवान, पुलिस को लेकर क्या बोल गये… जानें
इसे भी पढ़ें : BPSC ने जारी किये बेहद जरूरी दो नोटिस… जानें क्या



