अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Prayagraj : SI यानी सब इंस्पेक्टर अभिनव सिंह को ACB की टीम ने गिरफ्तार किया है। दारोगा को ACB की टीम ने घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ACB की ट्रैप प्रभारी इंस्पेक्टर वर्षा श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार SI अभिनव सिंह वर्तमान में करछना थाना में पोस्टेड था। वह बलिया जिले के सहतवार थाना क्षेत्र के रजौली गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ करछना थाना क्षेत्र के देवरी गांव के रहने वाले रवि सिंह ने शिकायत दर्ज करायी थी। रवि सिंह का आरोप था कि एक मामले में विवेचना के दौरान नाम हटाने के एवज में सब इंस्पेक्टर अभिनव सिंह ने 25 हजार रुपये बतौर रिश्वत की डिमांड की थी। रवि सिंह रिश्वत नहीं देना चाहते थे, सो पहुंच गये ACB के दफ्तर। ACB की टीम ने मामले की जांच की। जांच में मामला सही पाया। इसके बाद SI अभिनव सिंह को रंगेहाथ दबोचने के वास्ते जाल बिछाया गया। तय रकम रवि सिंह को देकर SI के पास भेज दिया। SI अभिनव सिंह ने जैसे ही घूस के पैसों को अपने हाथों में लिया, वहां मौजूद ACB की टीम ने उसे रंगेहाथ धर दबोचा और अपने साथ ले गयी। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : BPSC ने जारी किये बेहद जरूरी दो नोटिस… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : बिहार में कानून व्यवस्था पर फिर बरसे चिराग पासवान, पुलिस को लेकर क्या बोल गये… जानें
इसे भी पढ़ें : बिहार के 14 जवान लड़के रांची में कर रहे थे बड़ा कांड, पुलिस ने ध्वस्त किया नेटवर्क
इसे भी पढ़ें : PM मोदी ने बिहार को दी 7196 करोड़ की सौगात, बोले- हमने शुरू की विकास की राजनीति
इसे भी पढ़ें : राजधानी के इन इलाकों में निषेधाज्ञा, कहां-कहां, कब और क्यों… जानें
इसे भी पढ़ें : हॉस्पिटल में भोरे-भोर म’र्डर, जेल से आए कैदी के सीने में दाग दी चार गो’लियां



