अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Simdega : ACB यानी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सिमडेगा के होमगार्ड दफ्तर में तैनात मुंशी श्याम कुमार गुप्ता को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। मुंशी बोलबा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। कोलेबिरा के शाहपुर डीपाटोली निवासी गृह रक्षक बोनीफास डुंगडुंग ने एक दिसंबर को एसीबी, रांची में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि ड्यूटी के लिए कमान पत्र जारी करने के बदले मुंशी ने पांच हजार रुपये की मांग की थी। एसीबी की टीम ने शिकायत की जांच की और आरोप सही पाए जाने पर मंगलवार को मुंशी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद मुंशी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया।
इसे भी पढ़ें : बाप-बहन की गाली के बाद दी थी जान की धमकी, इस चलते टपका डाला था अरशद को
इसे भी पढ़ें : डिजिटल हिंसा से जूझती महिलाओं में भरोसे का दीप जला गये भास्कर
इसे भी पढ़ें : PMO और राजभवन सहित कई सरकारी भवनों के नाम बदले… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : सुखदेवनगर थानेदार और मुंशी सस्पेंड, दूल्हा मौ’त मामले में हुई कार्रवाई
इसे भी पढ़ें : जमीन-जायदाद के लफड़े में युवक का म’र्डर, मायके में थी गर्भवती पत्नी
इसे भी पढ़ें : मैथिली ठाकुर सहित इन विधायकों ने मैथिली भाषा में ली शपथ



