अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Dhanbad : झरिया विधायक रागिनी सिंह के घर पर बमबाजी की गई है। मिली जानकारी के अनुसार वारदात को बीती रात अंजाम दिया गया। सूत्रों ने बताया कि बाइक सवार अपराधियों ने विधायक के आलीशान घर सिंह मेंशन में दो बम फेंका। एक बम मेन गेट के अंदर फेंका गया, वहीं, दूसरा बम गेट के बाहर मारा गया। दोनों बम फटे और धमाके से खलबली मच गई। सूचना पुलिस को दी गई। मिली सूचना पर पुलिस स्पॉट पर पहुंची और तफ्तीश में जुट गई। सिंह मेंशन और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। इससे आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही अपराधियों तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है।
यहां याद दिल दें कि विधायक रागिनी सिंह के पति पूर्व विधायक संजीव सिंह कल यानी तीन फरवरी को धनबाद मेयर पद के लिए नॉमिनेशन फाइल करने वाले हैं। ऐसे में इस घटना को राजनीतिक दृष्टिकोण से भी देखा जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड के प्रति केंद्र सरकार के भेदभावपूर्ण रवैये का दस्तावेज है बजट : विनोद पांडेय
इसे भी पढ़ें : असम की धरती से सीएम हेमंत का ऐलान, आदिवासी समाज के हर संघर्ष में झारखंड साथ
इसे भी पढ़ें : NTPC-PVUNL प्लांट में हादसे के बाद उठी आवाज… जानें क्या

