अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi/New Delhi : भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त डॉ सुखबीर सिंह संधू एवं डॉ. विवेक जोशी ने आज यानी मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी से बातचीत की। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती हैं। यह बातचीत दिल्ली के निर्वाचन सदन में की गयी। भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ नियमित बातचीत शुरू की है। यह पहल सभी हितधारकों के साथ जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए की गई है। इन चर्चाओं का उद्देश्य राष्ट्रीय और राज्य पार्टी अध्यक्षों को अपने सुझाव और चिंताओं को सीधे आयोग के साथ साझा करने का मौका देना है।
ईसीआई का यह कदम चुनावी प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए है और यह मौजूदा कानूनी ढांचे के अनुसार किया जा रहा है। इससे पहले, ईसीआई ने कुल 4,719 सर्वदलीय बैठकें आयोजित की है, जिनमें से 40 बैठकें मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) द्वारा, 800 बैठकें जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) द्वारा और 3,879 बैठकें निर्वाचन रजिस्ट्रारों (ईआरओ) द्वारा की गई हैं। इन बैठकों में विभिन्न राजनीतिक दलों के 28,000 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इसे भी पढ़ें : झामुमो की बढ़ी ताकत, जुगल-संजय सहित सैकड़ों लोग पार्टी में शामिल
इसे भी पढ़ें : देशभर में मॉकड्रिल की तैयारी PM मोदी और एनएसए की महत्वपूर्ण बैठक
इसे भी पढ़ें : हमले से तीन दिन पहले PM को भेजी गयी थी खुफिया रिपोर्ट : खरगे
इसे भी पढ़ें : एमएस धोनी कर सकते हैं बड़ा ऐलान… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, 7 मई को देशभर में होगा मॉक ड्रिल
इसे भी पढ़ें : 11 फरार वारंटियों के घर ढोल-नगाड़ा लेकर पहुंची पुलिस, फिर…
इसे भी पढ़ें : स्पेन और स्वीडन की दो कंपनी झारखंड में करेगी निवेश, 7 से हो रही बातचीत
इसे भी पढ़ें : डॉ अजीत की टीम ने सदर अस्पताल में फिर किया कमाल… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : झामुमो के केंद्रीय कार्यकारिणी समिति का गठन, कल्पना सोरेन का भी नाम… देखें पूरी लिस्ट

