अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : DGP अनुराग गुप्ता ने झारखंड में काम कर रही पुलिस की विभिन्न इकाइयों JAP, IRB, SISF और SIRB वाहिनियों की वर्तमान कार्यप्रणाली को लेकर समीक्षा बैठक की। इस बैठक में ADG अभियान डॉ संजय आनंदराव लाठकर, ADG ट्रेनिंग सुमन गुप्ता, रांची के जोनल IG अखिलेश कुमार झा, IG अभियान अमोल विनुकांत होमकर, IG ट्रेनिंग ए विजयालक्ष्मी, IG मानवाधिकार पटेल मयूर कनैयालाल और झारखंड जगुआर के IG अनुप बिरथरे भौतिक रूप से मौजूद थे। वहीं, CID के IG असीम विक्रांत मिंज और पलामू, बोकारो एवं दुमका के जोनल IG वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये शामिल हुए। समीक्षा के दौरान JAP/IRB/SISF/SIRB वाहिनियों के वर्तमान कार्यप्रणाली को लेकर व्यापक रूप से चर्चा करते हुए DGP अनुराग गुप्ता ने सभी को निर्देश दिये…
- सभी पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस उप-महानिरीक्षक अपने क्षेत्राधिकार में प्रतिनियुक्त वाहिनी के कम्पनियों का निरीक्षण करेंगे।
- वहिनी / कम्पनी के प्रमुख, वाहिनी / कम्पनी का नियमित रूप से निरीक्षण करना सुनिश्चित करेंगे।
- कम्पनी में बलों की कमी को पूर्ण करने हेतु पर्याप्त संख्या में बलों की प्रतिनियुक्ति कराना सुनिश्चित करेंगे।
- वाहिनी में लोगों के बीच अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाय।
- वाहिनी में प्रतिनियुक्त वाहन का नियमित रूप से निरीक्षण करना सुनिश्चित करेंगे एवं आवश्यकतानुसार वाहनों के आवंटन के लिए पुलिस मुख्यालय को अवगत करायेंगे।
- प्रतिनियुक्त सभी कंपनियों में कार्यरत पदाधिकारी/कर्मी के रहने, खाने पीने की उतम व्यवस्था की जाय।
- वाहिनी में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी/कर्मी के प्रोन्न्ती के साथ उन्हें मिलने वाले वेतन वृद्धि/एसीपी/एमएसीपी का समय से लाभ मिल सके इसका अनुपालन अबिलंब सुनिश्चित किया जाय।
इसे भी पढ़ें : रॉबर्ट वाड्रा दो किमी पैदल चल पहुंचे ED मुख्यालय, 5 घंटे हुई पूछताछ
इसे भी पढ़ें : बाहुबली विधायक पर कसा शिकंजा, SSP बोले- जरूरत पड़ी तो होगी गिरफ्तारी
इसे भी पढ़ें : नेशनल हेराल्ड केस स्वतंत्रता सेनानियों के साथ विश्वासघात : सम्राट चौधरी
इसे भी पढ़ें : डेली मार्केट के चार दुकानों में सेंधमारी, ताला तोड़ माल उड़ा ले गये चोर



