Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 11:32 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » उत्तराखंड में हाहाकार, चारों ओर तबाही… जानें
देश

उत्तराखंड में हाहाकार, चारों ओर तबाही… जानें

September 9, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
उत्तराखंड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

News Samvad : उत्तराखंड में मानसून का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में अब भी आपदा जैसे हालात बने हुए हैं। जनपद उत्तरकाशी में गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) लगातार भूस्खलन के चलते बंद पड़े हैं।

गंगोत्री हाईवे 15 घंटे से बंद

धरासू नालूपानी के पास गंगोत्री हाईवे पर बड़े-बड़े बोल्डर गिरने से मार्ग पिछले 15 घंटे से अवरुद्ध है। इसके अलावा हेल्गुगाड़ और थिराग के पास भी हाईवे पिछले तीन दिनों से बंद है। इससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

यमुनोत्री मार्ग 17 दिन से बाधित

यमुनोत्री NH-134 पर सिलाई बैण्ड, बनास और जंगलचट्टी में पिछले 17 दिनों से यातायात पूरी तरह बंद है। इसके चलते 12 गांवों का संपर्क टूट गया है। ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी कठिनाई झेलनी पड़ रही है।

संचार और इंटरनेट सेवा ठप

लगातार भूस्खलन से सड़कों के साथ-साथ संचार सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। सोमवार शाम से जिले में नेटवर्क और इंटरनेट सेवा बाधित है।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और चम्पावत जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं चमोली जिले में अब भी 36 मोटर मार्ग बाधित हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें सबसे बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। PWD और PMGSY की टीमें सड़कों को खोलने में जुटी हुई हैं।

रुद्रप्रयाग में पहाड़ दरकने का खतरा

रुद्रप्रयाग जिले के बसुकेदार क्षेत्र में आपदा राहत कार्य जारी है। इसी बीच तालजामन गांव के पास पहाड़ी दरकने की भयावह तस्वीरें सामने आईं। करीब एक मिनट तक पहाड़ से बड़े-बड़े बोल्डर लुढ़कते रहे और धूल का गुबार फैल गया। हालांकि, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

इसे भी पढ़ें : उपराष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग शुरू, PM मोदी ने सबसे पहले डाला वोट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनीतीश कैबिनेट @09.09.2025 : किन-किन एजेंडों को मिला ग्रीन सिग्नल… जानें
Next Article 195 एकड़ में इकोलॉजिकल पार्क बनकर तैयार, CM करेंगे उद्घाटन, कब और कहां… जानें

Related Posts

Headlines

आइए बिहार, ग्रीन एनर्जी में 2.57 लाख करोड़ का खुला बाजार… दिल्ली में बोले ऊर्जा मंत्री

November 4, 2026
Headlines

दिल्ली में सीएम का मिशन बिहार : गयाजी में जू और जमुई-मुंगेर में उद्योग के लिए केंद्र से मांगी वन भूमि

November 3, 2026
Headlines

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026

कृषि मंत्री का सीधा संदेश- नौजवान संभालें प्राकृतिक खेती, महिलाएं बनें एग्री-बॉस

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.