Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 08:38 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अपार्टमेंट के बाथरूम में मिली गार्ड की बॉडी, मुंह में ठूंसा था कपड़ा
Headlines

अपार्टमेंट के बाथरूम में मिली गार्ड की बॉडी, मुंह में ठूंसा था कपड़ा

December 31, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
गार्ड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित सुप्रभात अपार्टमेंट में बुधवार सुबह उस समय तहलका मच गया, जब अपार्टमेंट के एक सिक्योरिटी गार्ड का शव बाथरूम से बरामद किया गया। मृतक की पहचान प्रकाश लोहरा के रूप में हुई है, जो काफी समय से उसी अपार्टमेंट में गार्ड के रूप में काम कर रहा था।

सुबह नहीं दिखा तो शुरू हुई तलाश

बुधवार की सुबह जब प्रकाश अपनी ड्यूटी पर नजर नहीं आया, तो अन्य गार्डों और अपार्टमेंट के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान रेस्ट हाउस से जुड़े बाथरूम का दरवाजा खोला गया, जहां प्रकाश का शव पड़ा हुआ मिला।

auto

शव की स्थिति ने बढ़ाया संदेह

मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि शव बाथरूम में था और प्रकाश के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। इस स्थिति को देखकर मामला सामान्य नहीं लगा और पुलिस ने इसे शुरू से ही संदेहास्पद मानते हुए जांच शुरू कर दी।

मोबाइल में मिला सुसाइड मैसेज

जांच के दौरान प्रकाश के मोबाइल फोन में एक सुसाइड मैसेज भी मिला है। हालांकि पुलिस यह स्पष्ट नहीं मान रही कि यह मैसेज वास्तव में प्रकाश ने ही लिखा है या नहीं। इसी बिंदु पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

एफएसएल टीम ने की जांच

डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है और अब यह जांच की जाएगी कि मैसेज किसने और किन हालात में लिखा।

हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल की फॉरेंसिक जांच और आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकेगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : ACB ने विनय सिंह पर कसा शिकंजा, सील किया यह शोरूम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleठिठुरती रातों में ‘भरोसे’ की चादर, NTPC की पहल दे गया सुकून
Next Article सीएम हेमंत से डीजीपी तदाशा मिश्रा ने की मुलाकात

Related Posts

Headlines

ग्राउंड जीरो पर उद्योग सचिव, IMC गया के निर्माण कार्यों में ढिलाई पर लगाई क्लास

September 13, 2026
Headlines

सुरसंड मुखिया संघ अध्यक्ष से मांगी रंगदारी, पुलिस ने तीन को दबोचा

September 13, 2026
Headlines

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ग्राउंड जीरो पर उद्योग सचिव, IMC गया के निर्माण कार्यों में ढिलाई पर लगाई क्लास

September 13, 2026

सुरसंड मुखिया संघ अध्यक्ष से मांगी रंगदारी, पुलिस ने तीन को दबोचा

September 13, 2026

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026

शराब माफिया के ठिकानों पर रेड करने गयी टीम पर हमला, थानेदार जख्मी

September 13, 2026

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.