Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 02:33 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » PM मोदी काशी को देंगे करोड़ों की सौगात… जानें कब
Headlines

PM मोदी काशी को देंगे करोड़ों की सौगात… जानें कब

August 1, 2025No Comments7 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मोदी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Varanasi : PM नरेन्द्र मोदी शनिवार को उत्तर प्रदेश स्थित अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल में विकास की फिर नई इबारत लिखें देंगे। प्रधानमंत्री काशी में लगभग 2183.45 करोड़ की 52 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। जिसमें सड़क, स्वास्थ, शिक्षा, खेल, पर्यटन और बुनियादी और विकास की योजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा देशभर के अन्नदाताओं को “पीएम किसान सम्मान निधि” की मिलेगी 20वीं किस्त भी जारी करेंगे। इसमें काशी के 2.21 लाख किसान भी लाभान्वित होंगे। प्रधानमंत्री सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के बनौली (कालिका धाम) गांव में एक

जनसभा भी करेंगे

पावन मास सावन के रक्षाबंधन पर्व से ठीक पहले प्रधानमंत्री का शनिवार का दौरा पूर्वांचल के लिए फिर वरदान साबित होने जा रहा है। प्रधानमंत्री यहां दिव्यांगजनों और वृद्धों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण भी बाटेंगे। इसके अलावा देश के अन्नदाताओं को पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत पूरे देश के 9.70 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के खाते में 20,500 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की जाएगी। इस याेजना में काशी के 2.21 लाख किसान भी लाभान्वित हाेंगे।

प्रधानमंत्री यहां एक जनसभा भी सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के बनौली (कालिका धाम) गांव में करेंगे। भाजपा काशी क्षेत्र ने दावा किया है कि इस जनसभा में 50 हज़ार से अधिक लोग प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को सुनने के लिए पहुंचेंगे। प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी का वाराणसी एयरपोर्ट पर स्वागत राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री करेंगे।

हर प्रकार की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

केन्द्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार पूर्वांचल की बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देकर उनका सुनियोजित विकास कर रही है। लोकार्पित और शिलान्यास होने वाली योजनाएं पूर्वांचल के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। योजनाओं के तहत ग्रामीण और शहरी इलाकों में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए नई सड़कों का निर्माण, चौड़ीकरण, पार्किंग, अस्पतालों का उच्चीकरण, शैक्षणिक संस्थानों को बेहतर बनाना, पेयजल, सीवरेज और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार, खेल, होम्योपैथिक कॉलेज की स्थापना, पर्यटन और धार्मिक दृष्टि से पक्के घाटों का निर्माण, पार्किंग, बिजली की व्यवस्था, तालाब का जीर्णोद्धार एवं जल शोधन का कार्य, लाइब्रेरी, पशु अस्पताल और डॉग केयर सेण्टर आदि हैं।

प्रधानमंत्री मोदी का यह 51वां काशी दौरा

भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का यह 51वां काशी दौरा होगा। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 10 बजे बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद हेलीकॉप्टर से सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के बनौली (कालिका धाम) गांव में जनसभा स्थल पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि इस जनसभा में 50 हज़ार से अधिक लोगों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि जनसभा स्थल पर बने 20 ब्लॉकों में प्रत्येक में एक इंचार्ज तथा 12-12 पदाधिकारियों की विशेष तैनाती की गई है। वीआईपी, महिलाएं, किसान, प्रबुद्धजन, मीडिया एवं दिव्यांगजनों के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के स्वागत में वाराणसी नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े स्तर पर सजावट की जा रही है। एक हजार से अधिक होर्डिंग्स, भाजपा के झंडे, स्वागत तोरण द्वार बनाये जा रहे है, प्रमुख स्थलों पर किया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी यहां की जनसभा में काशी और पूर्वांचल के लिए लगभग 2183.45 करोड़ की 52 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। जिसमें सड़क, स्वास्थ, शिक्षा, खेल, पर्यटन और बुनियादी और विकास की योजनाएं शामिल हैं। इन योजनाओं का विवरण इस प्रकार है-

— वाराणसी-भदोही मार्ग का 4 लेन चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण (269.10 करोड़ रुपए)

— हरदत्तपुर रेलवे स्टेशन के पास मोहनसराय-अदलपुरा रोड पर 02 लेन आरओबी 10ए का निर्माण (42.22 करोड़ रुपए)

— 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर में 300 व्यक्तियों की क्षमता वाले बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण (2.54 करोड़ रुपए)

— सीएसआर के अंतर्गत 08 कच्चे घाटों का पुनर्विकास (22.00 करोड़ रुपए)

— सेवापुरी स्थित कालिका धाम मंदिर का पर्यटन विकास (2.56 करोड़ रुपए)

— डॉ.भीमराव अंबेडकर खेल स्टेडियम, लालपुर में सिंथेटिक हॉकी मैदान का पुनर्निर्माण (4.88 करोड़ रुपए)

— तिलमापुर, शिवपुर में रंगीलादास कुटिया के पास तालाब का सौंदर्यीकरण और घाट का निर्माण (1.77 करोड़ रुपए)

— जनपद वाराणसी में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर एवं डॉग केयर सेंटर का निर्माण (1.85 करोड़ रुपए)

—वाराणसी नगर निगम सीमा के अंतर्गत 53 विद्यालय भवनों के मरम्मत और पुनरुद्धार का कार्य (7.89 करोड़ रुपए)

— महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र और होमी भाभा कैंसर अस्पताल, वाराणसी में 02 रेडिएशन मशीनों, रोबोटिक सर्जरी यूनिट और सीटी स्कैन मशीन की स्थापना (73.30 करोड़ रुपए)

— जल जीवन मिशन के अंतर्गत 47 ग्रामीण पेयजल योजनाओं का निर्माण (129.97 करोड़ रुपए)

— दुर्गाकुंड के जीर्णोद्धार और जल शोधन का कार्य (3.40 करोड़ रुपए)

— एसएच-73 से गोसांईपुर से अहिरौली मार्ग (1.86 करोड़ रुपए)

— छितौनी कोट वाया नरोत्तमपुर खुर्द से तारापुर शूलटंकेश्वर मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढीकरण-2.01

— 1618.10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का शिलान्यास

— राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कालेज एवं अस्पताल का निर्माण (85.72 करोड़ रुपए)

—नक्सल क्यूआरटी हेतु बैरक का निर्माण (1.54 करोड़ रुपए)

— स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में ग्राम करखियांव के सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन विकास कार्य (18.26 करोड़ रुपए)

— आध्यात्मिक परिपथ के अंतर्गत कर्दमेश्वर महादेव मंदिर का पर्यटन विकास कार्य (4.87 करोड़ रुपए)

— कपिलधारा मंदिर (पंचकोशी पंचम पदान) और थाईवर मंदिर (बुद्ध प्रतिमा) में फसाड लाइटिंग का कार्य (2.49 करोड़ रुपए)

— संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय,वाराणसी के आवासीय भवनों का नवीनीकरण (8.23 करोड़ रुपए)

— लमही स्थित मुंशी प्रेमचंद के घर का संग्रहालय के रूप में विकास (11.82 करोड़ रुपए)

— छितमपुर से राजवाडी बनिया धौरहरा तक सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण (30.67 करोड़ रुपए)

— कछवा रोड से कपसेठी बाबतपुर होते हुए चौबेपुर तक सड़क का निर्माण (51.95 करोड़ रुपए)

— वाराणसी-गाजीपुर मार्ग से स्वर्वेद महामंदिर तक मार्ग के नव निर्माण का (11.46 करोड़ रुपए)

— दालमंडी मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण का (215.88 करोड़ रुपए)

— कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ता कक्ष का निर्माण (4.95 करोड़ रुपए)

— लहरतारा-कोटवा-कोरउत परमपुर-अकेलवा मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण (21.70 करोड़ रुपए)

— रोहनिया से गंगापुर मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण (20.29 करोड़ रुपए)

— मोहनसराय-गंगापुर-मोतीकोट मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण (16.11 करोड़ रुपए)

— हरसोस-सुईचक-गंगापुर मार्ग 1.05 किमी चैनेज 2.000 से 3.050 तक चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण (24.99 करोड़ रुपए)

— हरसोस सुईचक गंगापुर मार्ग 1 से 2 किमी तक का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण (24.98 करोड़ रुपए)

— हरसोस सुईचक गंगापुर मार्ग पर 0 से 1 किमी तक का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण (24.95 करोड़ रुपए)

— फूलपुर-सिंधोरा मार्ग पर समपार संख्या 22 सी पर रेलवे उपरिगामी सेतु का निर्माण (52.33 करोड़ रुपए)

— स्मार्ट डिस्ट्रीब्यूशन एवं अंडरग्राउंड केबलिंग (881.56 करोड़ रुपए)

— उप निबन्धन कार्यालय, गंगापुर का निर्माण (2.29 करोड़ रुपए)

— नगर निगम वाराणसी द्वारा हरित कवरेज में सुधार हेतु 21 पार्कों का पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण (11.44 करोड़ रुपए)

— अस्सी घाट पर मैकेनाइज्ड मल्टीलेवल कार पार्किंग का निर्माण (9.84 करोड़ रुपए)

— शहीद उद्यान पार्क का जीर्णोद्धार कार्य (7.5 करोड़ रुपए)

— सिगरा अपार्टमेंट विद्युत कार्यालय से कर्मचारी आवास होते हुए बंसीधर अपार्टमेंट तक एकीकृत विकास एवं उन्नयन कार्य (6.77 करोड़ रुपए)

— रामकुंड, मंदाकिनी, ईश्वरगंगी, भिखारीपुर, शंकुलधारा, बकरिया कुंड और पितृकुंड तालाबों के जल शोधन एवं रखरखाव का कार्य 03 वर्षों के लिए (6.28 करोड़ रुपए)

— पीलीकोठी, जनपद वाराणसी में कचरा स्थानांतरण स्टेशन शेड का निर्माण (5.69 करोड़ रुपए)

— सिटी फैसिलिटी सेंटर (सारनाथ) का निर्माण कार्य (5.38 करोड़ रुपए)

— सिटी फैसिलिटी सेंटर (रामनगर) का निर्माण कार्य (5.38 करोड़ रुपए)

— सिटी फैसिलिटी सेंटर (ऋषिमंदवी) का निर्माण कार्य (5.38 करोड़ रुपए)

— गंगा नदी के 24 घाटों का जीर्णोद्धार एवं साइनेज कार्य (4.66 करोड़ रुपए)

— लक्ष्मीकुंड का जल शोधन व जीर्णोद्धार कार्य (4.5 करोड़ रुपए)

— 4 पूजा प्लेटफार्म व चेजिंग रूम का कार्य (1.87 करोड़ रुपए)

— आदमपुर जोन अंतर्गत वार्ड सं 48 सूजाबाद में घटवारी माता मंदिर के पास अनटैप्ड नाले के पानी का शोधन कार्य (1.41 करोड़ रुपए)

— कंचनपुर में अर्बन मियावाकी फॉरेस्ट पार्क का विकास (1.29 करोड़ रुपए)

— आशापुर में फूड स्ट्रीट का निर्माण एवं विकास (1.08 करोड़ रुपए)

— राजकीय हाई स्कूल बेलारी, जखिनी, ठठरा, चित्तईपुर और लालपुर का पुनरुद्धार (2.87 करोड़ रुपए)

— वाराणसी में आधुनिक सुविधा युक्त नवीन जिला पुस्तकालय का निर्माण (19.71 करोड़ रुपए)

इसे भी पढ़ें : बिहार के लिए नयी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट अपलोड, जानें चेक करने का पूरा प्रोसेस

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपटना में कल होगा “पीएम किसान उत्सव दिवस”, प्रधानमंत्री बांटेंगे 20वीं किस्त
Next Article मां के गहने चुराकर दोस्तों को बेचा, फिर जो पुलिस ने किया… जानें

Related Posts

Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में पाकुड़ के क्रशरों पर धावा बोलने वाला गिरोह बेनकाब, बंगाल से 3 गिरफ्तार

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.