अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Hazaribagh (Krishna Paswan, Chauparan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के सिंहरावा, कांटी और कोरियाडीह गांवों में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध महुआ शराब की संचालित भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। साथ ही तैयार महुआ चुलाई शराब को जब्त कर उत्पाद विभाग ने थाने में जमा कराया। अधिकारियों ने बताया कि इस छापेमारी से अवैध शराब कारोबारियों को बड़ा झटका लगा है।
उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान का मकसद अवैध शराब के कारोबार को तहस-नहस करना है। विभागीय टीम ने घटना स्थल से जुड़े संलिप्त व्यक्तियों की पहचान शुरू कर दी है। उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समाज में इस कुरीति को समाप्त किया जा सके।

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग के इस इलाके में 30 घंटे से बत्ती गुल, हैरान-परेशान लोग
इसे भी पढ़ें : सीनियर IAS अमित खरे बने उपराष्ट्रपति के सचिव, चारा घोटाला का किया था खुलासा

