अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में रविवार को एक लड़की का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना बरमसिया गांव के ईंट भट्ठे के पास की है, जहां ग्रामीणों ने शव देखा और तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां से कई सामान बरामद किए गए। इनमें स्कूल ड्रेस, कॉपी-कलम, नाश्ता, जहरीली दवा का पुड़िया, चप्पल और कपड़े शामिल हैं।
हाल ही में हुई थी शादी
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतका शादीशुदा थी। उसकी शादी कुछ रोज पहले ही आदिवासी परंपरा के अनुसार हुई थी। लड़की की शिनाक्त हो चुकी है। वह अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के ही एक गांव की रहने वाली है।
थानेदार मदन शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मौत किन परिस्थितियों में हुई।
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में अवैध शराब कारोबार पर तीखा प्रहार, कई दारू भट्ठियां तहस-नहस
इसे भी पढ़ें : रिश्तों की टूटती डोर को मिली नयी ताकत, कानून के धुरंधरों ने फूंकी जान

