Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 17 September, 2026 • 03:21 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » महिला अपराध का चौंकाने वाला आंकड़ा : हर दिन 20 दु’ष्कर्म और 33 अपहरण… जानें कहां
Headlines

महिला अपराध का चौंकाने वाला आंकड़ा : हर दिन 20 दु’ष्कर्म और 33 अपहरण… जानें कहां

August 6, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
महिला
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Bhopal : मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के सातवें दिन यानी मंगलवार को महिला अपराध को लेकर पूछे गए सवाल के लिखित जवाब में राज्य सरकार ने जो आंकड़े पेश किए, वे चौंकाने वाले हैं। कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल के सवाल पर गृह विभाग द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2025 से जून 2025 के बीच प्रदेश में 3742 दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए। इनमें पीड़िताएं अनुसूचित जाति (905), जनजाति (1143), ओबीसी (1228) और सामान्य वर्ग (466) से थीं।

इसी अवधि में 120 महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार (गैंगरेप) की भी पुष्टि हुई। वर्ष 2024 में कुल 319 गैंगरेप के मामले दर्ज किए गए थे, लेकिन उनमें से सिर्फ 5 मामलों में ही दोषियों को सजा मिली। यानी सजा दर केवल 1.6% रही। बलात्कार के सभी मामलों में कुल सजा दर 2.79% रही। तुलनात्मक रूप से वर्ष 2018 में सजा दर कहीं बेहतर थी — गैंगरेप मामलों में 16.25% और बलात्कार में 12.43%।

auto

महिलाओं के अपहरण के मामलों में भी तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिली है। वर्ष 2018 में जहां 6394 केस दर्ज हुए थे, वहीं 2024 में यह संख्या 10,070 तक पहुंच गई – यानी 53% की बढ़ोतरी। सिर्फ जनवरी से जून 2025 के बीच ही 5868 अपहरण के मामले दर्ज हो चुके हैं।

विधायक प्रताप ग्रेवाल ने सरकारी आंकड़ों में विरोधाभास को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 के वार्षिक प्रतिवेदन में बलात्कार के 5592 केस दर्ज बताए गए थे, जबकि विधानसभा में दिए गए उत्तर में यह संख्या 8518 बताई गई — जो 60% का अंतर है।

इस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सफाई दी कि रिपोर्टिंग की तारीख और अपराध की पुष्टि के बीच समय अंतर होने से आंकड़ों में फर्क आ सकता है। कई बार अपहरण की जांच के बाद यदि बलात्कार की पुष्टि होती है, तो केस की श्रेणी बदल दी जाती है।

विधायक ग्रेवाल ने सरकार पर आरोप लगाया कि इतने बड़े अंतर वाले आंकड़े यह दर्शाते हैं कि राज्य सरकार मामलों को छिपाने या कम करके दिखाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने महिला अपराध की बढ़ती घटनाओं और न्याय की बेहद कम दर को राज्य सरकार की विफलता बताया और गंभीर चिंता जताई।

इसे भी पढ़ें : दिशोम गुरु अंत्येष्टि : जाम में फंसे कई बड़े नेता, सुदेश-अर्जुन ने लिया बाइक का सहारा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदेर रात हुआ एनका’उंटर और खूंखार मार्टिन केरकेट्टा का हो गया चैप्टर क्लोज
Next Article गजब! बिहार में ‘डॉग बाबू’ के बाद अब ‘डोनाल्ड ट्रम्प’ का बना निवास प्रमाण पत्र

Related Posts

Headlines

हवाई सर्वे के बाद ग्राउंड जीरो पर उतरे सीएम और शिवराज, बोले- देंगे नुकसान का पाई-पाई मुआवजा

September 16, 2026
Headlines

दुर्गा पूजा से पहले होगा नुकसान का पूरा सर्वे, केंद्र को जाएगी रिपोर्ट : सीएम सम्राट

September 16, 2026
Headlines

मरीजों को बिना वजह रेफर करने का खेल होगा बंद, सचिव बोले- लापरवाही पर नपेंगे जिम्मेदार

September 16, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 17 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 17, 2026

बिहटा एयरपोर्ट की राह से हटेंगे सारे रोड़े, गृह सचिव दिये तुरंत एक्शन के निर्देश

September 16, 2026

वजन घटने के साथ तेज धड़कन और ज्यादा पसीना, कहीं इस बात का खतरा तो नहीं

September 16, 2026

बाढ़ पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार, हर खेत का होगा सर्वे : मंत्री विजय सिन्हा

September 16, 2026

इंजीनियरिंग से MBA तक वालों के लिए मौका, NTH में भर्ती, सैलरी ₹70 हजार तक

September 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.