अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : झारखंड हाई कोर्ट के नवनियुक्त चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राजभवन के बिरसा मंडप में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें शपथ दिलवाई। वह झारखंड हाई कोर्ट के 17वें मुख्य न्यायाधीश बने हैं।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, मुख्य सचिव अलका तिवारी, हाई कोर्ट के अन्य न्यायाधीश, महाधिवक्ता राजीव रंजन, हाई कोर्ट के वरीय अधिवक्ता, स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष, काउंसिल के सदस्य समेत कई अधिवक्ता एवं कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने शिमला से स्कूली शिक्षा प्राप्त की है और पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से कानून की पढ़ाई की है। उन्होंने 1989 में हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल में एक वकील के रूप में पंजीकरण कराया था। वर्ष 2014 में उन्हें हाई कोर्ट के अतिरिक्त जज के तौर पर पदोन्नत किया गया था। उसी साल उन्हें स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया। झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में जस्टिस चौहान की नियुक्ति की अधिसूचना राष्ट्रपति कार्यालय से 15 जुलाई को जारी की गई थी।
इसे भी पढ़ें : बॉक्स ऑफिस पर ‘सैयारा’ का जलजला, कमाई 130 करोड़ पार
इसे भी पढ़ें : CM नीतीश की तेजस्वी को दो टूक- अपने पिता का कार्यकाल देखें, शाम होते ही…
इसे भी पढ़ें : तेज रफ्तार कार बुझा गया एक घर का चिराग… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : बिहार में 52 लाख वोटर्स का कट सकता है नाम, SIR के खुलासे से चौंक जाएंगे आप
इसे भी पढ़ें : मोबाइल का सारा काम कराती थी किरायेदार से, पड़ गये लेने के देने… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : CBSE के सभी स्कूलों में अब चप्पे-चप्पे की होगी निगरानी, बस बच जायेंगे ये जगह
इसे भी पढ़ें : पुलिस की वर्दी में किडनैपिंग का खेल, टारगेट होते थे सिर्फ साइबर क्रिमिनल्स… जानें
इसे भी पढ़ें : एक ही आंगन से उठी चार बच्चों की अर्थी, फूट-फूट कर रोया पूरा गांव



