अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरे सोमवार को ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए लगभग 60 से अधिक फरियादियाें काे सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि निश्चिंत होकर घर जाइये, आपकी समस्या का समाधान होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर नागरिक की समस्याओं का समाधान कर खुशहाल उत्तर प्रदेश बनाना ही सरकार की प्राथमिकता है।
‘जनता दर्शन’ में मुख्यमंत्री याेगी हर पीड़ित के पास स्वयं पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं और उनका प्रार्थना पत्र ले समस्याओं के निदान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में पुलिस, राजस्व, चिकित्सा सहायता, रोजगार, शिक्षा, आवास, कब्जा, परिवार आदि से जुड़े मामले आए। फरियादियाें से प्रार्थना पत्र लेकर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को देकर उनके निदान का निर्देश दिया। जनता की समस्याएं सुनते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ में अभिभावकों के साथ आए बच्चों को दुलारा-पुचकारा। नन्हें-मुन्नों के सिर पर हाथ फेर अपनत्व का अहसास कराया। कुछ बच्चों की पढ़ाई के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री योगी ने बच्चों को चॉकलेट-टॉफी दिया और पढ़-लिखकर उनके उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
इसे भी पढ़ें : मिनी ट्रक की रफ्तार ने छीन ली होमगार्ड जवान की सांसें
इसे भी पढ़ें : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को दी थी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दबोचा
इसे भी पढ़ें : पटना में मूसलाधार बारिश, जलजमाव से लोग परेशान
इसे भी पढ़ें : दो मिनट में बिछा दी तीन ला’शें, मां-बाप और बहन को दौड़ा-दौड़ा कर का’ट डाला
इसे भी पढ़ें : राजेंद्र चोल की जयंती पर PM मोदी ने जारी किया स्मारक सिक्का
इसे भी पढ़ें : राजेंद्र चोल की जयंती पर PM मोदी ने जारी किया स्मारक सिक्का
इसे भी पढ़ें : “24 घंटे के अंदर सम्राट चौधरी को…”, हाई अलर्ट पर पुलिस



