Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 11:20 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार में गूंजेगा सेवा और समर्पण का संदेश, 243 ‘चलो जीते हैं’ रथ रवाना
Headlines

बिहार में गूंजेगा सेवा और समर्पण का संदेश, 243 ‘चलो जीते हैं’ रथ रवाना

September 16, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बिहार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Patna : भाजपा के सेवा पखवाड़ा के तहत आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान से 243 ‘चलो जीते हैं’ सेवा रथ विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की ओर रवाना किए गए। रथों को हरी झंडी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सांसद धर्मशीला गुप्ता, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा और विधायक अरुण सिन्हा भी मौजूद रहे। हजारों कार्यकर्ता और पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल होकर इसे ऐतिहासिक बनाया।

रथों का उद्देश्य और संदेश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह सेवा रथ पूरे बिहार में सेवा, समर्पण और संगठन का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगा। रथों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी बचपन पर आधारित फिल्म ‘चलो जीते हैं’ का प्रदर्शन भी होगा। इसका उद्देश्य नागरिकों को सेवा, संघर्ष और संकल्प से भरे उनके जीवन से प्रेरित करना है। डॉ. जायसवाल ने आगे कहा कि भाजपा का यह अभियान समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सकारात्मक बदलाव की भावना पहुंचाने का काम करेगा। रथों का उद्देश्य न केवल पार्टी की सक्रियता दिखाना है, बल्कि जनता तक प्रधानमंत्री मोदी के जीवन और सेवा के आदर्शों को पहुंचाना भी है।

“गरीब का बेटा भी बन सकता है देश का प्रधानमंत्री“

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ‘चलो जीते हैं’ रथ सभी विधानसभा क्षेत्रों में घूमेगा और यह संदेश देगा कि गरीब का बेटा भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इस भावना को घर-घर तक पहुंचाने में योगदान दें।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि भाजपा हर साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर सेवा पखवाड़ा आयोजित करती है। इसका उद्देश्य जनता तक सेवा कार्यों को पहुंचाना और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अमृता भूषण राठौर, प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी अमित प्रकाश बबलु, प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार, पटना महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता सहित हजारों कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : CM नीतीश का बड़ा ऐलान, अब स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर नहीं लगेगा ब्याज

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleCM ने 301 सहायक आचार्यों के दिया नियुक्ति पत्र, बोले- आप सरकारी स्कूलों की रीढ़
Next Article जमीन का लफड़ा और मौ’त की साजिश का नतीजा- सुरेश की सिर कटी ला’श

Related Posts

बिहार

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026

कृषि मंत्री का सीधा संदेश- नौजवान संभालें प्राकृतिक खेती, महिलाएं बनें एग्री-बॉस

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.