अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : भारतीय रेलवे दुनिया की चौथी सबसे बड़ी रेल व्यवस्था है, जहां रोज़ करीब 2.5 करोड़ यात्री सफर करते हैं। त्योहारों और छुट्टियों में यह संख्या कई गुना बढ़ जाती है, क्योंकि लोग अपने घरों को लौटते हैं। ट्रेनें सस्ता और आरामदायक सफर देती हैं, लेकिन कभी-कभी देरी या कैंसिलेशन यात्रियों की परेशानी बढ़ा देते हैं।
मेंटेनेंस और ट्रैफिक ब्लॉक के कारण बदलाव
रेलवे ने ट्रैक, सिग्नल और इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड के चलते 23 से 26 अक्टूबर तक कुछ ट्रेनों को रद्द करने और कुछ का रूट छोटा करने का फैसला लिया है। यह कार्य पूर्व मध्य रेलवे के आद्रा डिवीजन में किया जा रहा है। यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें।
रद्द की गई ट्रेनें
आद्रा डिवीजन से चलने वाली चार ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है। इनमें प्रमुख हैं —
68046/68045 आसनसोल–आद्रा–आसनसोल MEMU: 26 अक्टूबर को दोनों दिशाओं में रद्द।
68077/68078 आद्रा–भागा–आद्रा MEMU: 26 अक्टूबर को दोनों दिशाओं में कैंसिल।
शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन वाली ट्रेनें
कुछ ट्रेनें अपनी पूरी दूरी तय नहीं करेंगी —
18019/18020 झाड़ग्राम–धनबाद–झाड़ग्राम एक्सप्रेस: 24 अक्टूबर को केवल बोकारो स्टील सिटी तक चलेगी।
13503/13504 बर्द्धमान–हटिया–बर्द्धमान MEMU एक्सप्रेस: 24 अक्टूबर को गोमो तक ही।
63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल एक्सप्रेस: 23 अक्टूबर को आद्रा तक ही चलेगी।
देरी से चलने वाली ट्रेनें
18184 बक्सर–टाटानगर एक्सप्रेस: 26 अक्टूबर को 90 मिनट देरी से चलेगी।
68088 धनबाद–बांकुड़ा MEMU: 60 मिनट की देरी से रवाना होगी।
रेलवे की अपील
रेलवे ने बताया कि ये बदलाव भविष्य में सुचारू संचालन और यात्रियों की सुविधा के लिए किए गए हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन का अपडेट ऑनलाइन जांच लें ताकि असुविधा से बचा जा सके।
इसे भी पढ़ें : रांची SAAF Championship के लिए तैयार, कौन सा गेट किसके लिए… जानें ट्रैफिक गाइडलाइन

