अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ में आस्था के महापर्व छठ को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर के गली-मोहल्लों से लेकर छठ घाटों तक सफाई अभियान तेज़ी से चल रहा है। छठ पर्व को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपायुक्त मनीष कुमार ने कई घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर परिषद प्रशासक अमरेंद्र कुमार चौधरी, अंचलाधिकारी कुमार अरविंद वेदिया समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
सफाई और सुरक्षा पर खास जोर
निरीक्षण के दौरान DC ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घाटों और आसपास की सफाई पूरी तरह दुरुस्त की जाए, साथ ही ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम, गोताखोर और लाइफ जैकेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग का निर्देश
DC ने छठ पूजा समितियों से कहा कि पहले और दूसरे अर्घ्य के दौरान पानी में डूबने जैसी घटनाएं न हों, इसके लिए घाटों पर बैरिकेडिंग की जाए ताकि कोई श्रद्धालु गहरे पानी में न जाए।
पूजा समितियों से समन्वय
निरीक्षण के दौरान छठ पूजा सेवा समिति के सदस्यों से भी बातचीत की गई। DC ने समिति को निर्देश दिया कि वे प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर तैयारी पूरी करें ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इसे भी पढ़ें : मंतोष और पत्नी को सोमा उरांव देता था जान की धमकी, इस चलते टपका दिया

