अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष एवं विधायक संजय सिंह यादव ने शनिवार को पार्टी प्रवक्ताओं की अधिकृत लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट के अनुसार कुल पांच नेताओं को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। इनमें कैलाश यादव, डॉ. मनोज कुमार, आबिद अली, विश्वनाथ राम घूरा (पलामू) और घनश्याम चौधरी (बोकारो) शामिल हैं। पूरी लिस्ट में खास बात यह है कि डॉ. मनोज कुमार को लगातार आठवीं बार प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। यह जानकारी नवनियुक्त प्रवक्ता कैलाश यादव ने शनिवार को साझा की।
प्रवक्ताओं की नियुक्ति पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, मंत्री संजय प्रसाद यादव, प्रधान महासचिव और पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक दल के नेता सुरेश पासवान, विधायक नरेश सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा और वरिष्ठ नेता सुभाष यादव सहित कई नेताओं ने नवनियुक्त प्रवक्ताओं को बधाई दी है। राजद नेताओं ने उम्मीद जताई है कि ये प्रवक्ता पार्टी की विचारधारा और कार्यक्रमों को मजबूती से जनता के सामने रखेंगे।
इसे भी पढ़ें : प्रदेश राजद के प्रवक्ता को लगा 74 हजार का चूना, SSP तक पहुंचा मामला
इसे भी पढ़ें : बगैर पासपोर्ट और वीजा के भेज देता था अमेरिका, कैसे… राज खोल गये SP
इसे भी पढ़ें : समोसा खरीदने होटल में घुसे बुजुर्ग, बाहर उचक्कों ने कर दिया कांड



