अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ramgarh (Dharmendra Pradhan, Bhurkunda) : अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण की दूसरी वर्षगांठ को कोयलांचल क्षेत्र सहित भुरकुंडा और आसपास के इलाकों में स्वाभिमान पर्व के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों पर पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। लोगों ने भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
जनता सिनेमा के पास लगाया गया स्टॉल
जनता सिनेमा के समीप स्थानीय लोगों द्वारा विशेष स्टॉल लगाया गया। यहां भगवान श्रीराम की आरती की गई, जिसके बाद उपस्थित लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
राहगीरों को बांटी गई मिठाई और प्रसाद
पूजा के बाद राहगीरों और आसपास के लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया गया। लोगों को बुंदिया, लड्डू और खीर का प्रसाद दिया गया, जिसे सभी ने श्रद्धा के साथ ग्रहण किया।
बाजार व्यवसायी संघ ने भी किया आयोजन
भुरकुंडा बाजार व्यवसायी सह सब्जी मंडी संघ की ओर से भी विधि-विधान से पूजा का आयोजन किया गया। व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर इस पर्व को उल्लासपूर्वक मनाया।
पूरे क्षेत्र में दिखा उत्सव का माहौल
जयघोष और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र राममय हो गया। कार्यक्रम में जिकेश खरवार, मुकेश खरवार, महेंद्र लाल, धर्मेन्द्र लाल, गुलाब खरवार, सचिन गुप्ता, रमेश राम, भगवान महतो, रघुनाथ महतो, शंकर, गणेश साव, पिंटू गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें : “बड़ा होकर भीख मांगूंगा…” और फिर कमरे में छा गया सन्नाटा

