अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : तमिलनाडु के करूर जिले में तमिल मक्कल काची (TVK) पार्टी की रैली के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए। इस दुखद घटना पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।
घटना की गंभीरता को देखते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल गठित किया है, जो करूर जाकर घटना की जांच करेगा। यह टीम पीड़ित परिवारों से मिलेगी, स्थानीय प्रशासन से बातचीत करेगी और मामले की पूरी जानकारी जुटाकर रिपोर्ट तैयार करेगी।
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि यह प्रतिनिधिमंडल पूरी संवेदनशीलता के साथ घटना की पड़ताल करेगा और अपनी रिपोर्ट जल्द से जल्द पार्टी को सौंपेगा।

इसे भी पढ़ें : बिना विज्ञापन यूट्यूब पर लगातार देखें वीडियो… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : दुर्गापूजा पर बिहार को मिला सात नई ट्रेनों का तोहफा
इसे भी पढ़ें : शिरीष चंद्र मुर्मू संभालेंगे RBI की बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : भारत की शानदार जीत, मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार

