अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : रांची नगर निगम की ओर से आज यानी मंगलवार को अपर बाजार और बूटी मोड़ क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना ट्रेड लाइसेंस संचालित हो रहे कई व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई और उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। इस अभियान का नेतृत्व निगम के सहायक प्रशासक चन्द्रदीप कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि “शहर में चल रहे बिना लाइसेंस दुकानों पर निगम की सख्ती जारी रहेगी। इस तरह के विशेष अभियान आगे भी शहर के अन्य हिस्सों में लगातार चलाए जाएंगे।”
अपर बाजार में पांच दुकानों की जांच
अपर बाजार स्थित विशाल टायर, राजस्थान मोटर, शेट्टी टायर, मूलचंद जैन एंड संस और विजय टायर नामक दुकानों की जांच की गई। इन दुकानों के पास वैध ट्रेड लाइसेंस नहीं पाया गया।
बूटी मोड़ में 14 प्रतिष्ठानों पर जांच
बूटी मोड़ क्षेत्र में भी कुल 14 दुकानों और प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इसमें अभय मेडिकल, शंकर नर्सरी, अन्नू इलेक्ट्रिकल, ऑटो सैलून, अश्विन अमृत तुलवा, विशाल फोम हाउस, रामा होटल, सोना स्वीट्स, एसएस प्रोफेशनल्स, माहेश्वरी स्वीट्स, प्रेमा हॉस्पिटल, बाबा कैफे, सिमरन स्टेशनरी और दवाई दोस्त शामिल हैं।
तीन दिन में ट्रेड लाइसेंस बनवाने का निर्देश
नगर निगम ने सभी संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर ट्रेड लाइसेंस बनवाने का निर्देश दिया है। तय समय पर लाइसेंस नहीं लेने पर आगे कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। इस जांच अभियान में नगर प्रबंधक, निगम के कर संग्रहकर्ता और श्री पब्लिकेशन एंड स्टेशनर्स के प्रतिनिधि भी शामिल रहे। नगर निगम का उद्देश्य शहर में व्यापारिक गतिविधियों को नियम के दायरे में लाना और राजस्व की चोरी रोकना है।
इसे भी पढ़ें : पटना में एनका’उंटर, गोपाल खेमका के शूटर को हथियार देने वाला ढेर
इसे भी पढ़ें : गोपाल खेमका की सुपारी देने वाला धराया, 10 लाख में हुआ था मौत का सौदा
इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी का ब्रासीलिया में भव्य स्वागत: हवाई अड्डे और होटल पर उत्साह का माहौल



