अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Chatra : अफीम तस्करों को चतरा पुलिस ने तीखी चोट दी है। जिले की गिद्धौर पुलिस ने छापामारी अभियान चला कर 23 किलो अफीम जब्त किया है। जब्त अफीम की कीमत बाजार में करीब एक करोड़ रुपये आंकी गयी है। अफीम के साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। अफीम और तस्कर को गिद्धौर राजटांड़ से कौलेश्वरी मंदिर मेला टांड़ वाले रास्ते से पकड़ा गया है। गिरफ्तार तस्कर का नाम संतोष कुमार बताया गया। वह गिद्धौर पांडेय टोला का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से अफीम के अलावा दो मोबाइल फोन भी जब्त किया है। गिरफ्तार तस्कर ने पुलिस को कई जानकारी दी है। पुलिस को दिये अपने बयान में उसने बताया कि उक्त अफीम को वह रांची के तुपुदाना से लेकर गया था। उसे यह माल पंजाब भेजना था। पुलिस इस धंधे से जुड़े और लोगों को दबोचने के लिए छापेमारी कर रही है। यह जानकारी आज यानी मंगलवार को चतरा पुलिस कप्तान सुमित कुमार अग्रवाल ने मीडिया को दी।
इसे भी पढ़ें : दरभंगा-मधुबनी NH पर भयंकर एक्सी’डेंट, तीन की दर्दनाक मौ’त
इसे भी पढ़ें : सिविल इंजीनियरों के लिए नौकरी का बेहतरीन मौका, वेतन दो लाख पार
इसे भी पढ़ें : 10 जुलाई को बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : बिहार में महिलाओं को नौकरी में 35% आरक्षण, जानें कैबिनेट के 43 फैसले
इसे भी पढ़ें : गोपाल खेमका की सुपारी देने वाला धराया, 10 लाख में हुआ था मौत का सौदा
इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी का ब्रासीलिया में भव्य स्वागत: हवाई अड्डे और होटल पर उत्साह का माहौल
इसे भी पढ़ें : ज्वाला गुट्टा की बिटिया का नाम रखा आमिर खान ने, भावुक होकर लिया गोद
इसे भी पढ़ें : चोरी का ताना मारता था बिनोद अग्रवाल, इस चलते कर दिया काम तमाम
इसे भी पढ़ें : ‘बाबू’ दफ्तर में उड़ा रहे थे सिगरेट के धुएं का छल्ला, CM हेमंत लिया एक्शन… जानें



