अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : झारखंड के कई जिलों में 15 और 16 जुलाई को बहुत भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है।
मौसम विभाग ने जिन जिलों में भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की है उनमें 15 जुलाई को उत्तर पश्चिम जिले पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा और कोडरमा जिला शामिल है।
वहीं 16 जुलाई को राज्य के जिन जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है उनमें उत्तर पश्चिम और उत्तरी मध्य वर्ती जिले शामिल है।
वहीं, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर में 82 मिलीमीटर दर्ज की गई है। इस दौरान राज्य के जिन इलाकों में बारिश हुई है उनमें रांची में 10 मिमी, धालभूमगढ़ में 62, नावाडीह में 40 गढ़वा में 40.5, जमशेदपुर में 25, राजधनवार में 23, नामकुम 19.6, पुटकी में 19, चाईबासा में 17.4, बड़किसुरैया 17 और तेनुघाट में 14.6 मिमी शामिल है।
वही सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह में आशिक बूंदाबांदी दर्ज की गई और बादल छाए रहे। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और दिन में भी हल्की ठंड का एहसास हुआ।
रांची में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री, जमशेदपुर में 34.3, डालटेनगंज में 33.8, बोकारो में 33.1 डिग्री और चाईबासा में 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
इसे भी पढ़ें : सोमवार व्रत में बनाएं ये स्पेशल डिश, नहीं महसूस होगी कमजोरी
इसे भी पढ़ें : अब भारत की ये मशहूर खिलाड़ी पति से हो रही अलग, किया भावुक पोस्ट
इसे भी पढ़ें : UP में एनका’उंटर : मुख्तार अंसारी गिरोह के शूटर का चैप्टर क्लोज
इसे भी पढ़ें : दिग्गज एक्टर कोटा श्रीनिवास राव नहीं रहे, तीन रोज पहले मनाया था जन्मदिन
इसे भी पढ़ें : रांची की सवा तीन लाख ‘मंईयां’ को मिल गया मई का ‘सम्मान’
इसे भी पढ़ें : महज 20 रुपये रोज पर कर दिया था लड़कियों को सौदा, RPF ने किया रेस्क्यू
इसे भी पढ़ें : चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, ‘20 जुलाई को बम से उड़ा देंगे’
इसे भी पढ़ें : रांची की सवा तीन लाख ‘मंईयां’ को मिल गया मई का ‘सम्मान’



