अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : मेरठ स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को एक बड़ी कामयाबी मिली है। एसटीएफ ने बीती देर रात एक मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी और शार्प शूटर शाहरुख पठान को मार गिराया। शाहरुख गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा और माफिया मुख्तार अंसारी के गिरोह से जुड़ा हुआ था। शाहरुख पठान, जो मुजफ्फरनगर के थाना खालापार क्षेत्र के मोहल्ला खालापार का रहने वाला था, पर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे।
मुठभेड़ कैसे हुई?
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि एक बदमाश कार में सवार होकर किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में है। इस सूचना पर एएसपी बृजेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के बिजोपुरा तिराहे पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही शाहरुख पठान ने 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में शाहरुख मारा गया।
क्या-क्या बरामद हुआ?
मौके से पुलिस ने :
- तीन पिस्तौल (एक देसी 9 एमएम सहित)
- 60 से ज्यादा कारतूस
- एक कार बरामद की है।
आपराधिक इतिहास :
एएसपी बृजेश कुमार के अनुसार शाहरुख एक शातिर अपराधी था और पहले भी पुलिस कस्टडी में हत्या कर चुका था। उसके खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। उसके बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है। एसटीएफ की इस कार्रवाई को अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : तेजस्वी यादव का EC पर बड़ा आरोप, कहा – फर्जी तरीके से अपलोड हो रहा फॉर्म
इसे भी पढ़ें : संजय सिंह के मकान में रेड मारी पुलिस तो हुआ बड़ा खुलासा
इसे भी पढ़ें : बिहार में पर्यटन को नई ‘उड़ान’… अब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे इन जगहों की सैर
इसे भी पढ़ें : ‘मालिक’ के आगे फीकी पड़ी ‘आंखों की गुस्ताखियां’
इसे भी पढ़ें : सिवान से यूपी पहुंचे एक ही परिवार के 4 लोग करने वाले थे खौफनाक कांड, मगर…
इसे भी पढ़ें : रांची की सवा तीन लाख ‘मंईयां’ को मिल गया मई का ‘सम्मान’
इसे भी पढ़ें : दिग्गज एक्टर कोटा श्रीनिवास राव नहीं रहे, तीन रोज पहले मनाया था जन्मदिन
इसे भी पढ़ें : जयराम महतो की पार्टी JLKM का सक्रिय कार्यकर्ता गिरफ्तार… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : महज 20 रुपये रोज पर कर दिया था लड़कियों को सौदा, RPF ने किया रेस्क्यू



