अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले को लेकर पार्टी के बिहार प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता डॉ. राजेश भट्ट ने पटना के साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। प्रवक्ता डॉ. भट्ट ने बताया कि चिराग पासवान की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर एक इंस्टाग्राम यूजर ‘टाइगर मेराज इदिसी’ ने एक महिला यूट्यूबर पत्रकार के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कमेंट करते हुए चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी दी है। उन्होंने इसे एक गंभीर और आपराधिक कृत्य बताते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।
डॉ. राजेश भट्ट ने कहा कि यह सिर्फ एक जनप्रतिनिधि पर हमला नहीं, बल्कि लोकतंत्र और दलित नेतृत्व पर भी सीधा प्रहार है, जिसे किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से चिराग पासवान की सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी की है। प्रवक्ता ने प्रशासन से आग्रह किया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की जाए और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाए।
इसे भी पढ़ें : नगर निगम की बैठक में कुर्ता फाड़ बवाल, गाली-गलौज-हाथापाई के बाद दो पार्षद निलंबित
इसे भी पढ़ें : नक्सलियों के पांच बंकर तहस-नहस, दो शक्तिशाली IED डिफ्यूज
इसे भी पढ़ें : महिलाओं के लिए झारखंड में 3181 पदों पर वैकेंसी, इतना मिलेगा वेतन
इसे भी पढ़ें : चिराग के एक ऐलान ने बढ़ा दी BJP और JDU की टेंशन… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : नौकरी छूटने का ताबिश को माना जिम्मेदार और दे डाली खामोश मौ’त
इसे भी पढ़ें : 1.11 करोड़ लोगों के खाते में बढ़ी पेंशन की राशि ट्रांसफर, CM नीतीश क्या बोल गये… देखें
इसे भी पढ़ें : ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला जमशेदपुर का यह इलाका, विधायक प्रतिनिधि जख्मी
इसे भी पढ़ें : झारखंड में अगले चार रोज तक खूब बरसेंगे मेघ, अलर्ट जारी



