WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Saharsha : विजिलेंस यानी निगरानी विभाग की टीम ने CO राकेश कुमार और कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस की टीन ने इन दोनों को घूस लेते रंगेहाथ दबोचा है। ये दोनों बिहार के सहरसा जिले के पतरघट अंचल कार्यालय पोस्टेड थे। विजिलेंस के डीएसपी विंध्याचल प्रसाद ने मधेपुरा सर्किट हाउस में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि यह छापेमारी एक शिकायत के आधार पर की गई थी। शिकायतकर्ता कैलाश यादव ने आरोप लगाया था कि उन्होंने अपनी बहन द्रोपदी देवी के नाम पर 61.98 डिसमिल जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया था। इसके बाद जब वे जानकारी लेने पतरघट CO राकेश कुमार के पास पहुंचे तो उनसे 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई। यह रकम सीओ ने सीधे न लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल कुमार को देने को कहा था। कैलाश यादव ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाकर दोनों को रिश्वत लेते वक्त गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें निगरानी की विशेष अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। यह कार्रवाई बीते देर शाम की गयी।
इसे भी पढ़ें : नक्सलियों के पांच बंकर तहस-नहस, दो शक्तिशाली IED डिफ्यूज
इसे भी पढ़ें : किराये के मकान में बेवा का ‘गंदा धंधा’, DSP ने पांच को दबोचा

