WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
जैसलमेर। पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे भारतीय सेना के दो जवानों को हिरासत में लिया गया है। पाकिस्तान के लिए जासूसी करते पकड़े गए दोनों जवानों को खुफिया विभाग पोखरण से हिरासत में लेकर जयपुर ले जाया गया है।
सूत्रों के अनुसार इनमें से एक उड़ीसा तथा एक मध्य प्रदेश का बताया जा रहा है जिनके नाम क्रमशः विचित्र कुमार और रवि कुमार होने की सूचना है। इन दोनों जवानों को खुफिया विभाग पोखरण से जयपुर विस्तृत पूछताछ के लिए लेकर गयी है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने दोनों जवानों को हनीट्रैप के जरिए फंसाया था। इन दोनों जवानों पर भारतीय सेना की बहुत सारी जानकारी लीक करने का आरोप है।

